फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman dies of dengue in Sukma

बारिश के साथ शुरू हुआ बीमारियों का कहर: सुकमा में डेंगू से महिला की मौत, लोग छिड़काव और फॉगिंग की कर रहे मांग

Thu, 11 Jul 2024 12:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 11 Jul 2024 12:35 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक महिला की डेंगू से मौत हो गई। यह अब तक डेंगू से होने वाली पहली मौत है। नगरीय क्षेत्रों में लोग छिड़काव और फॉगिंग की मांग कर रहे हैं, ताकि डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों को फैलने से रोका जा सके। 

 

विज्ञापन
Woman dies of dengue in Sukma
जिला अस्पताल सुकमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश की शुरुआत के साथ ही बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। इन बीमारियों के बीच सुकमा जिले में डेंगू से पहली मौत का मामला सामने आया है। बीते दिनों एक आरक्षक की पत्नी डेंगू प्रभावित होने के बाद सुकमा जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई थी। देर रात महिला को AB+ खून की भी आवश्यकता पड़ी थी। 

विज्ञापन


सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने तुरंत खून की व्यवस्था भी करवाई थी। लेकिन महिला की स्थिति बिगड़ती चली गई। इसके बाद उसे जगदलपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद प्रशासन डेंगू और मलेरिया से निपटने के लिए आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, नगरीय क्षेत्रों में लोग छिड़काव और फॉगिंग की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बस्तर भर में मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत मलेरिया से बचाव के लिए टीकाकरण भी किया गया। वहीं, बारिश के मौसम में खास तौर पर जुलाई से जनवरी के बीच डेंगू, मलेरिया के मामले बढ़ते नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed