फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman dies due to elephant attack in Jashpur, Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: जशपुर में हाथी के हमले से महिला की मौत

Fri, 04 Jun 2021 04:55 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, जशपुर
एजेंसी, जशपुर Published by: देव कश्यप Updated Fri, 04 Jun 2021 04:55 AM IST
सार

  • छत्तीसगढ़ में हाथियों के आतंक ने एक बच्ची के सिर से मां का साया छिन लिया।
  • जशपुर के बादलखोल वन्यजीव अभयारण्य के निकट कुहापानी गांव में जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई।
  • पिछले एक साल में अलग-अलग घटनाओं में हाथियों के हमले से जिले में 16 लोगों की मौत।

विज्ञापन
Woman dies due to elephant attack in Jashpur, Chhattisgarh
जंगली हाथी के हमले से महिला की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक जंगली हाथी के हमले से 42 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। स्थानीय वन विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इस बाबत जानकारी दी। अधिकारी का कहना है मामला बादलखोल वन्यजीव अभयारण्य के निकट कुहापानी गांव का है, जब एक महिला प्रतिमा तिग्गा अपनी सात साल की बेटी के साथ गांव से गुजर रही थी, तभी एक हाथी ने महिला पर हमला कर दिया और उसे कुचलकर मार डाला।

विज्ञापन


उक्त महिला प्रतिमा तिग्गा बासधार गांव की रहने वाली है। वह अपनी बेटी के साथ रेंगल गांव से लौट रही थी और नदी पार करते समय उनका सामना हाथी हो गया। महिला की बेटी भागने में सफल रही और उसने तुरंत आकर स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वन विभाग की तरफ से पीड़ित परिवार को तत्काल 25,000 रुपये की राहत राशि प्रदान की गई, जबकि बाकी 5.75 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर आवश्यक औपचारिकता पूरी करने के बाद दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग के आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, पिछले एक साल में अलग-अलग घटनाओं में हाथियों के हमले से जिले में 16 लोगों की मौत हो चुकी है । 29 मार्च को बादलखोल वन्यजीव अभयारण्य के जंगल में हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई थी। सरगुजा, सूरजपुर, कोरबा, रायगढ़, जशपुर, बलरामपुर और कोरिया जिलों के घने जंगलों वाले उत्तरी छत्तीसगढ़ से अतीत में मानव-हाथी संघर्ष की कई घटनाएं सामने आई हैं। इस क्षेत्र में हाथियों द्वारा घरों और फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचाने की घटना भी सामने आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed