{"_id":"6474ba52098f3b04ad0abbeb","slug":"woman-body-found-naked-in-dantewada-fear-of-murder-after-misdeed-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dantewada: नग्न अवस्था में घर से 100 मीटर दूर मिला महिला का शव; परिजन बोले- दुष्कर्म के बाद की गई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dantewada: नग्न अवस्था में घर से 100 मीटर दूर मिला महिला का शव; परिजन बोले- दुष्कर्म के बाद की गई हत्या
Mon, 29 May 2023 08:14 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 29 May 2023 08:14 PM IST
सार
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि महिला की मौत कैसे हुई है। परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक शादीशुदा महिला का शव नग्न हालत में मिला है। महिला का शव उसके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर पड़ा हुआ था। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि महिला के साथ बलात्कार के बाद हत्या की गई है। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हाउरनार ग्राम की रहने वाली 25 साल की महिला का शव मिला। महिला शाम को कुएं से पानी भरने के लिए गई थी। इसके बाद वह रात तक नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की, पर कुछ पता नहीं चला। काफी देर बाद करीब 100 मीटर दूर उसका शव मिला।
विज्ञापन
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने सोमवार को पंचनामा कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है की महिला की तीन वर्ष पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन