फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman and child burnt to death in house fire in Bilaspur

Bilaspur: मकान में लगी भीषण आग, महिला और एक बच्चे की झुलसने से हुई मौत; हादसे का हुआ खुलासा

Sun, 31 Mar 2024 08:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 31 Mar 2024 08:35 PM IST
सार

बिलासपुर जिले में एक मकान में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग में एक महिला और एक बच्चे की झुलसने से मौत हो गई। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 

विज्ञापन
Woman and child burnt to death in house fire in Bilaspur
मकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के एक मकान में भीषण आगजनी की घटना के बाद उसमें झुलसे एक महिला और बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई है। मकान मालिक द्वारा घर पर रखे थीनर बनाने के लिए तारपीन के कारण आग तेजी से फैली। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच मे जुटी है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा कि आग लगने की सूचना देने के बाद भी दमकल की टीम घटनास्थल पर देरी से पहुंची, जिस वजह से घर में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। वहीं, आग की चपेट में आने से एक महिला और एक बच्चा झुलस गए थे। जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


घायलों को ऐहतियातन आईसीयू में रखा गया है। आग की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है । फिलहाल मौके पर दमकल की टीम पहुंच गई है आग पर काबू पाने की भरसक कोशिश की जा रही है। मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम भी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि 31 मार्च को कतीयापारा शिखा वाटिका के पास एक रिहायशी मकान में देर शाम आग लग गई थी। जिसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलवाया गया। फायर ब्रिगेड द्वारा रेस्क्यू कार्य चलाकर एक महिला और एक बच्चे को बाहर निकल गया।


जिन्हें इलाज के लिए अपोलो अस्पताल भेजा गया। जहां दोनों की मृत्यु हो गई। प्रारंभिक जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ में मकान मालिक रोमी कश्यप के द्वारा थीनर बनाने के लिए घर में तारपीन का तेल रखने के कारण आग तेजी से फैल गई। विस्तृत निरीक्षण एवं जांच के लिए इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर को सूचित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed