फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman among Three drown in dam, private institution employees who came for picnic near dam

छत्तीसगढ़ : बांध के पास पिकनिक मनाने आए निजी संस्थान के तीन लोगों की डूबने से मौत

Fri, 15 Apr 2022 05:14 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, गरियाबंद।
पीटीआई, गरियाबंद। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 15 Apr 2022 05:14 AM IST
सार

सूचना मिलने के बाद पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने कहा कि महिला को पानी से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, दो लोगों के शव शाम को बाहर निकाले गए और मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
Woman among Three drown in dam, private institution employees who came for picnic near dam
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गुरुवार को एक बांध में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और दो पुरुष हैं। ये सभी अपनी संस्थान में कार्यरत अन्य लोगों के साथ यहां पिकनिक मनाने आए थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


गरियाबंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना कुकड़ा बांध की है, जहां एक गैर सरकारी संस्थान के 10 कर्मचारी घूमने गए थे। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मृतका की पहचान रितु कुमारी के रूप में हुई है। वहीं दो पुरुषों में एक का नाम राकेश टेटा और दूसरे का नाम लक्ष्य वर्मा बताया गया है।
विज्ञापन


मृतका रितु कुमारी मूल रूप से झारखंड की रहने वाली थी, जो इन दिनों छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रह रही थी। ठाकुर ने बताया कि राकेश टेटा कांकेर जिले का रहने वाला था, जबकि लक्ष्य वर्मा रायपुर शहर का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने कहा कि महिला को पानी से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, दो लोगों के शव शाम को बाहर निकाले गए और मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed