{"_id":"4ad699fa2bdc8a670cf1e0c96249e26b","slug":"wife-set-ablaze-raipur-ss","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलती हुई युवती सड़क पर, लोग दहशत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलती हुई युवती सड़क पर, लोग दहशत में
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 26 Jul 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक 24 साल की युवती की पिटाई के बाद उसके पति ने उस मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी।
विज्ञापन
आग से जलती हुई लड़की सड़कों पर दौड़ी तो आसपास के लोग सन्न रह गए।
पड़ोसियों ने लड़की को देखकर लड़की की आग बुझाई। आस पास के लोगों के मदद से लड़की को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी जान बचा ली गई।
घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है।
जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी में दहेज की बाईक और सोने की अंगूठी को लेकर कुछ विवाद हो गया था।
बात होते-होते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति अनूप से उसकी पिटाई शुरू कर दी।
इसी दौरान पति ने पत्नी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। मदद के लिए पत्नी घर से बाहर निकल कर सड़क पर आ गई। इसके बाद जलती हुई युवती को आस पास के लोगों ने देखा और मदद की।