{"_id":"68cce3566dd6dc1cd309d75e","slug":"weather-will-change-in-chhattisgarh-heavy-rain-is-expected-in-these-districts-imd-alert-issued-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में झमाझम बारिश के आसार, IMD का अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में झमाझम बारिश के आसार, IMD का अलर्ट जारी
Fri, 19 Sep 2025 10:30 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 19 Sep 2025 10:30 AM IST
सार
प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश और बिजली गिरने जैसी स्थिति बन सकती है। ऐसे में लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। वहीं जो लोग सफर पर हैं, उन्हें बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मानसून अब विदाई की ओर है, लेकिन जाते-जाते भी इसका असर कम नहीं हो रहा। प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा और ठंडक का अहसास होने लगा है।
मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बलौदाबाजार, बालोद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।
विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश और बिजली गिरने जैसी स्थिति बन सकती है। ऐसे में लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। वहीं जो लोग सफर पर हैं, उन्हें बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।