{"_id":"6a645fd3624fc32e860d7a0f","slug":"weather-will-change-again-in-chhattisgarh-signs-of-heavy-rain-in-the-next-48-hours-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार
Sat, 25 Jul 2026 12:34 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:34 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार कुछ दिनों के लिए धीमी पड़ने के बावजूद मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तर और मध्य हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार कुछ दिनों के लिए धीमी पड़ने के बावजूद मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तर और मध्य हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नए सिस्टम के सक्रिय होने के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियां फिर तेज हो सकती हैं।
मौसम एक्सपर्ट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के कारण अरब सागर से आने वाली नमी प्रभावित हुई है। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है, जिससे फिलहाल बारिश का दायरा सीमित हुआ है। हालांकि प्रदेश में मानसून ब्रेक जैसी स्थिति नहीं बनेगी और नए सिस्टम के प्रभाव से फिर से वर्षा की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
इधर मौसम विभाग ने शनिवार सुबह तक कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में अधिकतम 3 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके बावजूद पूरे मानसून सीजन में अब तक औसत से करीब 18 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। शुक्रवार को बारिश में कमी के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रायपुर और दुर्ग सबसे गर्म रहे, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।