{"_id":"697c39b734389baef1056427","slug":"weather-will-change-again-in-chhattisgarh-mild-cold-will-increase-at-night-fog-alert-also-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रातों में बढ़ेगी हल्की ठंड, कोहरे का भी अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रातों में बढ़ेगी हल्की ठंड, कोहरे का भी अलर्ट
Fri, 30 Jan 2026 10:25 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 30 Jan 2026 10:25 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में जनवरी के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। एक बार फिर प्रदेश में हल्की ठंड बढ़ने के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में जनवरी के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। एक बार फिर प्रदेश में हल्की ठंड बढ़ने के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। हालांकि इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान फिर से बढ़ने लगेगा। आज शुक्रवार को प्रदेश के उत्तरी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस हो सकता है।
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पूर्वी भारत में पश्चिमी जेट स्ट्रीम सक्रिय है, जिसका असर मौसम पर पड़ रहा है। साथ ही 2 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे आगे चलकर मौसम में बदलाव होगा। आने वाले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन कुछ इलाकों में कोहरा छा सकता है। वहीं 3 और 4 फरवरी को मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
राजधानी रायपुर में 30 जनवरी को धुंध रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। कुल मिलाकर प्रदेशवासियों को अगले कुछ दिनों तक ठंड, कोहरा और फिर तापमान में बढ़ोतरी का असर देखने को मिलेगा।