फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Weather normal again in Chhattisgarh, strong sunshine during the day but mild cold persists at night

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम फिर सामान्य, दिन में धूप तीखी पर रात में हल्की ठंड बरकरार

Sun, 23 Nov 2025 10:16 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 23 Nov 2025 10:16 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में नवंबर के तीसरे सप्ताह में मौसम एक बार फिर सामान्य स्थिति में लौट आया है। कुछ दिन पहले पड़ी तेज ठंड के बाद फिलहाल मौसम में हल्की गर्माहट और ठंड का मिश्रित असर देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Weather normal again in Chhattisgarh, strong sunshine during the day but mild cold persists at night
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में नवंबर के तीसरे सप्ताह में मौसम एक बार फिर सामान्य स्थिति में लौट आया है। कुछ दिन पहले पड़ी तेज ठंड के बाद फिलहाल मौसम में हल्की गर्माहट और ठंड का मिश्रित असर देखने को मिल रहा है। दिन में धूप तेज महसूस हो रही है, जबकि रात में हल्की ठंड बनी हुई है। राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में ज्यादा ठंड महसूस नहीं हो रही, लेकिन उत्तरी जिलों में तापमान लगातार नीचे जा रहा है। बीते 24 घंटों में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया, जिससे यह राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्र बन गया है।
विज्ञापन


दिन के समय माना में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया, जहां धूप और गर्म हवाओं का असर ज्यादा देखने को मिला। हालांकि इसके बावजूद अधिकतम तापमान अपनी सामान्य सीमा में बना हुआ है। सुबह के समय हल्की ठंड और कोहरा महसूस हो रहा है, लेकिन दोपहर में धूप के कारण वातावरण में गर्मी का एहसास बना हुआ है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, फिलहाल राज्य में पूर्वी हवा सक्रिय है और जब तक यह जारी रहेगी, मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर हवा का रुख बदलकर उत्तरी हो सकता है और उसके बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज होने लगेगी। विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि प्रदेश में कड़ाके की ठंड दिसंबर के आखिरी सप्ताह से लेकर जनवरी में देखने को मिलती है, इसलिए अभी ठंड की शुरुआत मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों में राज्य के मौसम में किसी तरह का बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। रात के समय अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जबकि दिन में माना सबसे गर्म जिला रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मौसम के सामान्य रहने की संभावना जताई है और बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।


जहां तक राजधानी रायपुर की बात है, यहां आज आसमान पूरी तरह साफ रहने के आसार हैं। तापमान 16 डिग्री से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दोपहर में धूप के कारण मौसम कुछ गर्म महसूस हो सकता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम न बहुत ज्यादा ठंडा है और न बहुत गर्म। यह मौसम परिवर्तन का चरण है, और अगले कुछ दिनों में ठंड अपना असर बढ़ाना शुरू कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed