{"_id":"6af3f9e22d90c55db10a2ca1","slug":"weather-conditions-in-chhattisgarh-11-november-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ वेदर: रायपुर समेत कई शहरों में सुबह-शाम वाली ठंड शुरू, जानें पांच दिनों में क्या होगा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ वेदर: रायपुर समेत कई शहरों में सुबह-शाम वाली ठंड शुरू, जानें पांच दिनों में क्या होगा बदलाव
Wed, 11 Nov 2026 10:45 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:45 AM IST
सार
दस नवंबर को रायपुर में मौसम साफ रहा। कहीं-कहीं बादल तो कहीं हल्की धूप खिली रही। आकाश मुख्यतः साफ रहा। आज 11 नवंबर को आकाश साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32.06 डिग्री सेल्सियस और 13.03 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
छत्तीसगढ़ में आज बुधवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आगामी पांच दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। रायपुर समेत कई जिलों में सुबह और शाम को ठंड़ी लगनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
जानें रायपुर के मौसम का हाल?
दस नवंबर को रायपुर में मौसम साफ रहा। कहीं-कहीं बादल तो कहीं हल्की धूप खिली रही। आकाश मुख्यतः साफ रहा। आज 11 नवंबर को आकाश साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32.06 डिग्री सेल्सियस और 13.03 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
बारिश के मुख्य आांकड़े (सेमी. में)
निरंक
सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय
एक द्रोणिका दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश से ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश तक, समुद्र तल से 3.1 km की ऊंचाई पर स्थित है।
कैसे रहे पिछले 24 घंटे?
छत्तीसगढ़ में मंगलवार को अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे अधिक 33.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
देखें इन जिलों का तापमान
प्रदेश के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम तापमान 29.9 और न्यूनतम 19.9 रहा। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम 29.2 और न्यूनतम 16.6, पेंड्रा रोड में अधिकतम 29.4 और न्यूनतम 14.4, अंबिकापुर में अधिकतम 28.3 और न्यूनतम 11.4 दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम 30.4 और न्यूनतम 14.1, दुर्ग में अधिकतम 31.8न्यूनतम 15.04 दर्ज किया गया।