{"_id":"6982d1b59bb43098b105914e","slug":"weather-changes-in-chhattisgarh-heat-during-the-day-mild-cold-in-the-morning-and-evening-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, दिन में गर्मी, सुबह-शाम हल्की ठंड,जानें आगामी दिनों कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, दिन में गर्मी, सुबह-शाम हल्की ठंड,जानें आगामी दिनों कैसा रहेगा मौसम
Wed, 04 Feb 2026 10:27 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 04 Feb 2026 10:27 AM IST
सार
CG Weather: छत्तीसगढ़ में फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। कई इलाकों में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जबकि सुबह और रात के समय अभी भी हल्की ठंड बनी हुई है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। कई इलाकों में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जबकि सुबह और रात के समय अभी भी हल्की ठंड बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रायपुर, राजनांदगांव और सुकमा जैसे शहरों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दोपहर में गर्मी का साफ असर महसूस किया गया।
हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, तेज धूप लोगों को गर्म कपड़े उतारने पर मजबूर कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में न्यूनतम तापमान लगभग 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। रात के समय ठंड अभी पूरी तरह विदा नहीं हुई है।
हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार
मौसम विशेषज्ञ एच.पी. चंद्रा के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। इसके प्रभाव से 4 फरवरी को सरगुजा संभाग और उससे सटे बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। हालांकि इससे तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
5 और 8 फरवरी को फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग ने बताया है कि 5 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ और 8 फरवरी को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। इन प्रणालियों के कारण बादल छाने, हल्की बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।