फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Water found in cavity of heart of student who died in Bijapur

Bijapur: छात्र की मौत के दिल की कैविटी में मिला पानी, पुष्टि के लिए बिसरा भेजा गया एफसीएल

Sun, 29 Sep 2024 09:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 29 Sep 2024 09:13 PM IST
सार

बीजापुर में दुगाईगुड़ा पोटाकेबिन में अध्यनरत एक छात्र की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम में उसके दिल के कैविटी में लगभग 40 से 50ml  पानी पाया गया है, जो कि दिल की बीमारी की स्थिति में होती है।

विज्ञापन
Water found in cavity of heart of student who died in Bijapur
दुगाईगुड़ा पोटाकेबिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएमएचओ डॉ. बीआर पुजारी ने बताया कि राकेश पुनेम (7) पुत्र सुदरू पूनेम को 27 सितंबर 2024 को दिन में आवापल्ली के अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था, उस समय उसे हल्का बुखार और सर्दी-खांसी की शिकायत थी। मलेरिया की भी जांच की गई थी, जो कि नहीं था। तब उसे दवा देकर वापस भेजा गया था। बच्चा रात में अपने भाई के साथ ही सोया था और ठीक था। सुबह उठने के बाद नित्य कर्म से निवृत्त होकर लगभग सात बजे वह अपने भाई के साथ बैठा था, फिर चक्कर आ रहा है करके लेट गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले गये, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

विज्ञापन


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दो डॉक्टर्स की टीम के द्वारा बच्चे के परिजनों एवं एसडीएम उसूर भूपेन्द्र गावड़े की मौजूदगी में उसका पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के साथ किया गया। पोस्टमार्टम में उसके दिल के कैविटी में लगभग 40 से 50ml  पानी पाया गया है, जो कि दिल की बीमारी की स्थिति में होती है। जिसे मेडिकल की भाषा में कार्डियक टैम्पोनैड  कहा जाता है, जो कि बच्चे की अचानक मृत्यु का कारण हो सकता है। 
विज्ञापन


बच्चे का दिल और अन्य विसरा को आगे की पुष्टि के लिए एफसीएल रायपुर भेजा गया है। उपरोक्त अनुसार यह कहा जा सकता है कि बच्चे की मृत्यु में कहीं भी किसी से भी कोई लापरवाही नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed