{"_id":"699ef0c25a2d02904500e2d6","slug":"water-for-all-campaign-free-drinking-water-mandatory-in-hotels-restaurants-district-administration-strict-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"'वॉटर फॉर ऑल' अभियान: होटल-रेस्टोरेंट में मुफ्त पेयजल अनिवार्य, रायपुर जिला प्रशासन सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'वॉटर फॉर ऑल' अभियान: होटल-रेस्टोरेंट में मुफ्त पेयजल अनिवार्य, रायपुर जिला प्रशासन सख्त
Wed, 25 Feb 2026 06:32 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 25 Feb 2026 06:32 PM IST
सार
जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए सभी व्यावसायिक खाद्य संस्थानों को नि:शुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना अनिवार्य कर दिया है। इस पहल को “वॉटर फॉर ऑल” अभियान के रूप में लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर जिले में अब किसी भी होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा या अन्य खाद्य प्रतिष्ठान में ग्राहकों से पेयजल के नाम पर शुल्क नहीं लिया जा सकेगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए सभी व्यावसायिक खाद्य संस्थानों को नि:शुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना अनिवार्य कर दिया है। इस पहल को “वॉटर फॉर ऑल” अभियान के रूप में लागू किया जा रहा है।
प्रशासन के मुताबिक, यह अभियान केवल निर्देश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी की जाएगी। संबंधित अधिकारी लगातार स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। प्रतिष्ठानों में “वॉटर फॉर ऑल” का स्टीकर प्रदर्शित है या नहीं, इसका सत्यापन किया जा रहा है और संचालकों से शपथ पत्र भी लिया जा रहा है कि वे ग्राहकों को मुफ्त पेयजल उपलब्ध कराएंगे।
नगर निगम क्षेत्र सहित पूरे जिले में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक प्रतिष्ठान में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था हो और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन का दावा है कि अभियान के सघन निरीक्षण के बाद अधिकांश होटल और रेस्टोरेंट में ग्राहकों को आसानी से नि:शुल्क पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अभियान की निगरानी लगातार जारी रहेगी। यदि किसी प्रतिष्ठान में नियमों का उल्लंघन पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जनहित में शुरू की गई इस पहल को नागरिकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।