{"_id":"2f1e65b5ec3c41b22bfa9efce3d62a14","slug":"wanted-naxal-commander-surrenders-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांकेर में नक्सल कमांडर ने किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकेर में नक्सल कमांडर ने किया सरेंडर
टीम डिजिटल/अमर उजाला दिल्ली
Updated Tue, 03 Jun 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक नक्सल कमांडर ने सोमवार को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। नक्सल कमांडर पर दो लाख रुपए का ईनाम भी था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक महराउ गंडवा मांडवी ने मुख्यधारा में शामिल होने की इच्छा जताते हुए पुलिस के सामने समर्पण किया।
टीओआई के मुताबिक समर्पण के साथ कमांडर ने बयान दिया कि वह नक्सलियों के साथ होने वाले शोषण से त्रस्त होकर समर्पण कर रहा है।
महराउ ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ नक्सली स्थानीय लोगों से पैसे की वसूली कर रहे हैं और यह पैसे बस कुछ ही नक्सियों के पास रहता है।
नक्सली कमांडर ने सुरक्षा और अन्य कई बातों के मुद्दे बताते हुए यह कहा कि वे नक्सली अभियान छोड़ना चाहते हैं।
कांकेर में हुए कई भी भीषण हमलों के में महराऊ की संलिप्ततता के कारण वह वांडेट नक्सलियों की लिस्ट में शामिल था।