फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   'Vote De Bar Jabo, Chunai Tihar Manabo Ji': Chief Electoral Officer calls for 100 percent voting

'वोट देबर जाबो जी, चुनई तिहार मनाबो जी': मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने शत-प्रतिशत वोटिंग के लिए किया आह्वान

Sat, 23 Mar 2024 03:09 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 23 Mar 2024 03:09 PM IST
सार

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से रायपुर-कला केंद्र में मतदाता जागरूकता के लिय स्वीप रसरंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले शामिल हुई।

विज्ञापन
'Vote De Bar Jabo, Chunai Tihar Manabo Ji': Chief Electoral Officer calls for 100 percent voting
 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने शत-प्रतिशत मतदान के लिए दिलाई शपथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से रायपुर-कला केंद्र में मतदाता जागरूकता के लिय स्वीप रसरंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले शामिल हुई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खूबसूरत कला केंद्र परिसर में मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप कार्यक्रम से हर्षित महसूस हो रहा है।
विज्ञापन

'Vote De Bar Jabo, Chunai Tihar Manabo Ji': Chief Electoral Officer calls for 100 percent voting
मतदाताओं नें शत प्रतिशत मतदान के लिए ली शपथ - फोटो : अमर उजाला
युवा शक्ति लोकतंत्र की बहुत बड़ी शक्ति है और लोकतंत्र के सम्मान में मतदान आवश्यक है। उन्होंने मोहल्ले, सोसायटी में शत-प्रतिशत मतदान के लिए अपील करने का आग्रह किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने “वोट देबर जाबो , चुनई तिहार मनाबो” कहते हुए मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान करना देश सेवा की बड़ी जिम्मेदारी है, सभी को नागरिकों को बूथ में पहुंचकर मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

'Vote De Bar Jabo, Chunai Tihar Manabo Ji': Chief Electoral Officer calls for 100 percent voting
पोस्टर लेकर लोगों को जागरूक करते हुए शपथ कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह ने कहा कि निर्वाचन लोकतंत्र की रीढ़ है और शहरी क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वीप के तहत क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन भी किया जा रहा है। साथ ही सेल्फी पाइंट में फोटो खींचकर सोशल मीडिया में अपलोड करने वाले और अधिक से अधिक लाइक पाने वाले मतदाताओं को पुरस्कार भी दिया जाएगा। इस अवसर पर एसएसपी संतोष सिंह ने आभार जताते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। स्वीप कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग ने आकर्षक प्रस्तुति दी , जिन्हे सम्मानित भी किया गया। शानदार कार्यक्रम रहा। इसके लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया। 
 
विज्ञापन

'Vote De Bar Jabo, Chunai Tihar Manabo Ji': Chief Electoral Officer calls for 100 percent voting
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने ली सेल्फी - फोटो : अमर उजाला
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सेल्फी जोन में खिचवाई फोटो
लोक कला केंद्र में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं के लिए सेल्फी जोन बनाया गया। जिसमें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने भी फोटो खिचवाई और मतदाताओं के नाम संदेश देते हुए मतदान अवश्य करें की अपील की। 

'Vote De Bar Jabo, Chunai Tihar Manabo Ji': Chief Electoral Officer calls for 100 percent voting
कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं ने शानदार प्रस्तुति दी, पुरस्कार भी मिला - फोटो : अमर उजाला
आकर्षण का केन्द्र रहा स्वीप खिचडी
मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम में स्वीप खिचड़ी का भी आयोजन किया गया, जो काफी आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि, वरिष्ठ अधिकारियों सहित गणमान्य नागरिकों ने स्वीप खिचड़ी को चखा और इस आयोजन की सरहाना की गई।

'Vote De Bar Jabo, Chunai Tihar Manabo Ji': Chief Electoral Officer calls for 100 percent voting
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मंत्रमुग्ध किया - फोटो : अमर उजाला

शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मंत्रमुग्ध
मतदाता जागरूकता आधारित कार्यक्रम में कला केंद्र के बच्चों और युवाओं ने शानदार प्रस्तुति दी। गाने, संगीत, नाटक सहित कई प्रस्तुतियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया। कार्यक्रम पश्चात बच्चों को मोमेंटो देकर सम्मान किया। इस कार्यक्र में शहर के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed