{"_id":"65c4e65ce06049b681006c05","slug":"villagers-steal-coal-in-amera-open-cast-coal-mine-korba-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरा कोयला खदान: ग्रामीण कर रहे बेखौफ कोयला चोरी, तस्करों ने नाका कर्मचारी से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरा कोयला खदान: ग्रामीण कर रहे बेखौफ कोयला चोरी, तस्करों ने नाका कर्मचारी से की मारपीट
Thu, 08 Feb 2024 08:13 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 08 Feb 2024 08:13 PM IST
सार
सरगुजा जिला के अमेरा ओपन कास्ट कोयला खदान में ग्रामीण चोरी करते हैं। खदान के गार्ड रोकते हैं तो उनके साथ मारपीट भी करते हैं। लिखित शिकायत के बाद लखनपुर थाने में एफआईआर दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
कोयला चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनपुर विकासखंड अंतर्गत अमेरा ओपन कास्ट कोयला खदान ग्रामीणों द्वारा बेखौफ कोयला चोरी किया जा रहा है। बताया जा रहा यहां प्रतिदिन 500 से ज्यादा महिला- पुरुष, बच्चे और ग्रामीण कोयले की चोरी करते हैं। खदान के गार्ड के द्वारा रोकने के बावजूद ग्रामीण बेखौफ कोयला की चोरी कर रहे हैं। गुरुवार को कोयला चोरी करने आए कुछ लोगों को खदान के नाका कर्मचारियों ने रोकना चाहा तो उसके साथ मारपीट की गई है, जिसकी लिखित शिकायत के बाद लखनपुर थाने में एफआईआर दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम परसोड़ी, गुमगरा, कटकोना, चिलबिल, पुहपुटरा के ग्रामीण कोयला खदान में चोरी करते हैं। गार्ड चोरी करने से मना करते हैं तो ग्रामीण पत्थर मारते हैं और विवाद करने लगते हैं। खदान के कर्मचारियों ने बताया कि लखनपुर पुलिस व राजस्व से सहयोग नहीं मिल रहा है, जिसके चलते लगातार कोयले की चोरी हो रही है। इससे प्रशासन को लाखों रुपये की राजस्व क्षति हो रही है। अमेरा खदान के सुरक्षाकर्मी डरे-सहमे हैं और कोयला चोरी रोकने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
अमेरा कोल माइंस में कर्मचारी भगवान तिवारी (52) के साथ कोयला चोरी करने आए कुछ लोगों ने मारपीट की। भगवान तिवारी अमेरा ओसीपी में नोडल ऑफिसर डिस्पेच (उप प्रबंधक) के पद नियुक्त हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को अमेरा ओसीसी के पास आलम साय राजवाड़े और उसका एक अन्य साथी कोयला चोरी करने की नियत से आया। मना करने पर उन्होंने मारपीट की। मारपीट से कर्मचारी के सिर, पीठ और हथेली में चोट लगी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी शुभम तिवारी ने बताया कि अमेरा उपप्रबंधक ने लखनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। लखनपुर पुलिस के द्वारा तत्काल एमएलसी कराकर आरोपी के ऊपर अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।