{"_id":"66742f7019cb7fcd8d0cf25a","slug":"villagers-sitting-on-hunger-strike-in-janjgir-for-five-point-demands-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: जांजगीर में भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण, दो बच्चे भी शामिल; पांच सूत्रीय मांगों को लेकर दे रहे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: जांजगीर में भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण, दो बच्चे भी शामिल; पांच सूत्रीय मांगों को लेकर दे रहे धरना
Thu, 20 Jun 2024 07:08 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 20 Jun 2024 07:08 PM IST
सार
सात दिन बीत जाने के बाद ग्रामीणों को अपनी समयाओं का कोई समाधान नहीं मिलने पर गुरुवार की सुबह से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वहीं, दो बच्चे भाई-बहन भी इस हड़ताल में शामिल हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के कचहरी चौक में बलौदा जनपद पंचायत क्षेत्र के अंगारखार गांव के ग्रामीण अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इस भूख हड़ताल में दो बच्चे भी शामिल है। 13 जून अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया गया था। कोई पहल नहीं करने पर भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार, ग्राम पंचायत अंगारखार के कुछ ग्रामीण और दो बच्चे भूख हड़ताल कर रहे हैं। उनकी पांच सूत्रीय मांग है कि उन्हें शुद्ध पीने का पानी मिले, मनरेगा में किए गए कार्यों का समय में भुगतान किया जाए, पीएम आवास का निर्माण पूरा करें, घर से बाहर निकलने के लिए रास्ता दिया जाए, पंचायत में निर्माण का भुगतान समय पर सरपंच सचिव के द्वारा नहीं दिए जाने की शिकायत। इन मांगों को लेकर कलेक्टर आकाश छिकारा को भी ज्ञापन सौंपा गया था। 20 जून तक इन सभी समस्याओं के निराकरण करने की मांग की गई थी। समय सीमा के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं होने पर भूख हड़ताल करने की बात कही थी।
विज्ञापन
सात दिन बीत जाने के बाद ग्रामीणों को अपनी समयाओं का कोई समाधान नहीं मिलने पर गुरुवार की सुबह से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वहीं, दो बच्चे भाई-बहन भी इस हड़ताल में शामिल हैं, क्योंकि उनके घर के सामने अवैध कब्जा कर आने-जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है, जिससे वे घर से निकल नहीं पा रहे हैं। कलेक्टर ने निवेदन किया है कि उन्हे आने-जाने के लिए रास्ता दिलाई जाए।
विज्ञापन