Sukma: 12 घंटे से नदी के बीचोबीच फंसा था ग्रामीण, वायुसेना की मदद से हेलिकॉप्टर के जरिए बचाया गया, देखें Video
हेलिकॉप्टर के जरिए ग्रामीण को आखिरकार सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और जवानों के इस साहसिक अभियान की सराहना की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुकमा के नाड़ीगुफा तेलावर्ती इलाके से राहत भरी खबर है। पिछले 12 घंटे से बाढ़ के बीच फंसे ग्रामीण को आखिरकार सुरक्षित निकाल लिया गया है। ग्रामीण मछली पकड़ने नदी में गया था, लेकिन अचानक जलस्तर बढ़ने से बीच धारा में फंस गया था।
पहले मोटरबोट से रेस्क्यू की कोशिश हुई, लेकिन पत्थरों की वजह से सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद सीआरपीएफ और नगर सैनिकों की टीम ने मोर्चा संभाला और ड्रोन से लगातार नजर रखी। हालात गंभीर होते देख प्रशासन ने वायुसेवा की मदद ली।
हेलिकॉप्टर के जरिए ग्रामीण को आखिरकार सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और जवानों के इस साहसिक अभियान की सराहना की। प्रशासन ने भी पुष्टि की है कि ग्रामीण पूरी तरह सुरक्षित है।