फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Villager injured after being hit by IED in Bijapur

Chhattisgarh: आईईडी की चपेट में आकर घायल हुआ ग्रामीण, सीआरपीएफ ने पहुंचाया अस्पताल

Thu, 16 Nov 2023 07:23 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 16 Nov 2023 07:23 PM IST
सार

बीजापुर जिले में आईईडी की चपेट में आकर एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ग्रामीण को सीआरपीएफ इलाद के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
Villager injured after being hit by IED in Bijapur
घायल ग्रामीण को जवानों ने पहुंचाया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर यानी कल 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं, सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिये माओवादियों ने मतदान केंद्र एवं आसपास के क्षेत्र में स्पाइक एवं आईईडी लगा रखी थी। जिसकी चपेट में आने से गोरगेपारा पुसनार गांव निवासी लच्छू पूनेम (35) घायल हो गया। घायल ग्रामीण को माओवादियों के डर से अस्पताल भी नहीं पहुंचाया गया। 

विज्ञापन


केंद्रीय रिजर्व पुलिस की 85वीं वाहिनी को सूचना मिलने पर सी/85 एवं कोबरा 202 की संयुक्त टीम द्वारा घायल ग्रामीण को गोरगापारा पुसनार से स्ट्रेचर के माध्यम से पुसनार स्थित कैंप लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगालूर पहुंचाया गया। अस्पताल गंगालूर से घायल ग्रामीण को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed