फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Villager died due to electric shock in Raigarh

Raigarh: करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की हुई मौत, साथी को पुलिस ने हिरासत में लिया

Tue, 02 Apr 2024 04:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 02 Apr 2024 04:19 PM IST
सार

रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज दो किलोमीटर दूर लामीदरहा गांव के जंगल में सोमवार की रात वन्यप्राणी के बिछाये गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई।

विज्ञापन
Villager died due to electric shock in Raigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज दो किलोमीटर दूर लामीदरहा गांव के जंगल में सोमवार की रात वन्यप्राणी के बिछाये गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची चक्रधर नगर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन

 

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम छोटे रेगडा निवासी सूरज किस्पोट्टा पिता रमेश किस्पोट्टा 21 साल ट्रेक्टर चलाने का काम करता था। सूरज गांव की ही एक शादीशुदा महिला को पत्नी बनाकर साथ में रखा था। इसी बीच सोमवार की देर रात पत्नी से विवाद के बाद उसे भी अपने एक अन्य साथी गेंदू मिंज के साथ लामीदरहा जंगल ले गया था। 

विज्ञापन

 

इसी दौरान बीच जंगल में वन्यप्राणी के शिकार के बिछाए गए करंट प्रवाहित तार के चपेट में आने से सूरज किस्पोट्टा की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद डरे सहमे मृतक की पत्नी और सूरज का साथी गेंदू मिंज गांव पहुंचकर परिजनों को इस घटना से अवगत कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मंगलवार की सुबह परिजनों एवं गांव के ग्रामीणों के द्वारा चक्रधर नगर पुलिस को इस घटना से अवगत कराया गया जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। साथ ही साथ वन्यप्राणियों के शिकार के लिये जंगल में करंट बिछाने के मामले में पुलिस ने गेंन्दु मिंज को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed