फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Vijay Aabhar Yatra in Dharsiwan, Kharora, Kura and Tilda-Nevara, Raipur mp brijmohan agrwal

विजय आभार यात्रा: धरसीवां, खरोरा, कुरा, तिल्दा-नेवरा में बृजमोहन ने कहा-  जनता के काम आऊं यही मेरी कोशिश

Tue, 18 Jun 2024 03:19 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 18 Jun 2024 03:19 PM IST
सार

Raipur mp brijmohan agrwal: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने धरसीवां, कुरा, खरोरा, तिल्दा नेवरा में विजय आभार यात्रा निकाली। यात्रा की शुरुआत धनेली से हुई। 

विज्ञापन
Vijay Aabhar Yatra in Dharsiwan, Kharora, Kura and Tilda-Nevara, Raipur mp brijmohan agrwal
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और धरसीवां विधायक अनुज शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Raipur mp brijmohan agrwal: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने धरसीवां, कुरा, खरोरा, तिल्दा नेवरा में विजय आभार यात्रा निकाली। यात्रा की शुरुआत धनेली से हुई। इस दौरान लोगों ने विजय आभार यात्रा का जगह जगह-जगह स्वागत किया। इस मौके पर बृजमोहन ने जनता से कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली जीत उनकी नहीं क्षेत्र की जनता की जीत है। जिनके प्यार और आशीर्वाद से रायपुर का देशभर में नाम हुआ है। आज वो जो कुछ भी हैं जनता के आशीर्वाद से हैं। वो हमेशा जनता के काम आएं, यही उनकी कोशिश रहेगी।

विज्ञापन


आभार यात्रा दिलबाग ढाबा, सिलतरा मेन रोड, धरसीवां मेन रोड होते हुए कूरा पहुंची। सांसद ने बाजार चोक में जनता को संबोधित किया। इसके बाद में कपसदा, रैता, कुथरेल ,सिलियारी,  सारागांव यहां से खरोरा में करिया दामा चौक,  सुभाष चन्द्र बोस चौक, मेन रोड खरोरा, गायत्री मंदिर, केसला मेन रोड,  दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुंचे। यहां से आभार यात्रा तिल्दा पहुंची । प्रवेश द्वार पर स्वागत हुआ। यहां से खूबचंद बघेल चौक, अग्रवाल आभूषण,  राज टॉकीज, पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक, स्टेशन चौक, राधा कृष्ण मंदिर, अग्रवाल आभूषण, वेलकम डेली नीड्स, पंजवानी निवास, सिंधी पंचायत, बैंक ऑफ इंडिया, राजेश ट्रेडर्स, अग्रेसन चौक, हेमू कालानी चौक, कैलाश राइसमिल निवास, परशुराम भवन, गांधी चौक पर विजय आभार यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन




विजय आभार रैली में धरसीवां विधायक अनुज शर्मा, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, अशोक बजाज समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed