फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   vidhansabha chunav 2023; AAP will contest on all 90 seats in chhattisgarh

Chhattisgarh: विधानसभा की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप, प्रदेश प्रभारी झा बोले- लागू करेंगे दिल्ली मॉडल

Sat, 04 Feb 2023 06:50 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 04 Feb 2023 06:50 PM IST
सार

दिल्ली और पंजाब के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजर छत्तीसगढ़ पर है। पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रदेश प्रभारी संजीव झा लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। अब तक वे 22 जिलों का दौरा कर चुके हैं। उनका मकसद निचले स्तर पर पार्टी के लिए कार्यकर्ताओं की टीम खड़ी करना है। 

विज्ञापन
vidhansabha chunav 2023; AAP will contest on all 90 seats in chhattisgarh
मीडिया से बात करते आप प्रदेश प्रभारी संजीव झा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिरी तक विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी की नजर अब छत्तीसगढ़ पर भी है। पार्टी ने इस बार प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बनाया है। इसके लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी और दिल्ली विधायक संजीव झा दौरे पर हैं। इस दौरान जांजगीर-चांपा पहुंचे विधायक संजीव झा ने कहा कि, अगर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की जीत होती है तो यहां पर भी दिल्ली मॉडल लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन


प्रदेश में जिसकी भी सरकार रही, भ्रष्टाचार किया
प्रदेश प्रभारी झा ने कहा कि, छत्तीसगढ़ को भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने चारागाह बना दिया है। गांव, गरीब, किसान और बेरोजगारों के हित में काम करने का झांसा देकर लूट करते हैं। यहां प्राकृतिक संसाधन और खनिज का भंडार है। इसके बाद भी यहां ना तो गांव का विकास हो रहा है और ना ही किसानों को उनका अधिकार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि, जिसकी भी सरकार बन बनती है सिर्फ भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा देते हैं। तमाम आरोप लगाते हुए कहा कि, इस बार छत्तीसगढ़ मे दिल्ली मॉडल लागू करने का लक्ष्य है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय पार्टी के कई बड़े चेहरे संपर्क में
संजीव झा ने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ कि राजनीति मे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। राष्ट्रीय पार्टी के कई बड़े चेहरे आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं। चुनाव से पहले स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि, अभी प्रदेश भर मे जा कर लोगों से उनकी प्रतिक्रिया ली जा रही है। इसके बाद रायपुर मे बड़ी जनसभा कर राज्य सरकार के पांच साल के कार्यकाल के भ्र्ष्टाचार और भाजपा के 15 सालों में हुए घोटालो को जनता के बीच रखेंगे। कहा कि, प्रदेश कि जनता दोनों पार्टी से परेशान है। आप की ओर एक मजबूत और सशक्त सरकार लाने की चाहत में देख रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed