फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Video of funeral of female Naxalite Niti went viral

CG: दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर हुई मुठभेड़ में मारी गई थी नक्सली कमांडर नीति, अंतिम संस्कार का वीडियो वायरल

Wed, 16 Oct 2024 04:25 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 16 Oct 2024 04:25 PM IST
सार

दंतेवाड़ा और नारायणपुर सीमा से लगे थुलथुली गांव में पुलिस व नक्सलियों की मुठभेड़ 25 लाख की इनामी नक्सली महिला नीति भी मारी गई थी। घटना के 12 दिन बाद एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें नक्सलियों की टॉप लीडर के शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Video of funeral of female Naxalite Niti went viral
महिला नक्सली का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दंतेवाड़ा और नारायणपुर सीमा से लगे थुलथुली गांव में पुलिस व नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में पुलिस ने 25 लाख की इनामी नक्सली महिला के साथ ही 34 नक्सलियों को मारने के साथ ही बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किए थे। घटना के बाद सभी नक्सलियों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया था। घटना के 12 दिन बाद एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें नक्सलियों की टॉप लीडर के शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

विज्ञापन




बीजापुर क्षेत्र के गंगालूर के ग्राम हिरमागुड़ा की रहने वाली नीति उर्फ उर्मिला 45 वर्ष के ऊपर 25 लाख का इनाम था। मुठभेड़ में वह भी मारी गई। नीति नक्सलियों के टॉप लीडर में से थी। उर्मिला नक्सलियों के पूर्व बस्तर डिवीजन इंचार्च सचिव के पद पर थी। घटना के बाद नक्सलियों के शव को पीएम के लिए अलग-अलग जिला जिसमें बीजापुर, दंतेवाड़ा और जगदलपुर में शवों को भेजा गया। 
विज्ञापन


शवों के पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया। इसी घटना में मारी गई नीति के शव को उसके परिजनों को मिलते ही रोना शुरू हो गया। परिजनों के द्वारा महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए बेड़मा गांव ले जाया गया, जहां परिजनों ने बिलखते हुए नीति का अंतिम संस्कार किया। नीति के अंतिम संस्कार का वीडियो भी वायरल हो रहा है। ये अंतिम संस्कार कब हुआ यह तो नहीं बताया गया, लेकिन उसके इस वीडियो को काफी तेजी से वायरल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed