{"_id":"68835e962398842b8803990d","slug":"video-of-a-girl-taking-drugs-in-a-hotel-in-raipur-goes-viral-police-starts-investigation-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Crime News: रायपुर के होटल में ड्रग्स लेती युवती का वीडियो हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Crime News: रायपुर के होटल में ड्रग्स लेती युवती का वीडियो हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 25 Jul 2025 04:08 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 25 Jul 2025 04:08 PM IST
सार
करीब ढाई मिनट लंबे इस वीडियो में युवती संदिग्ध सफेद पाउडर (संभावित एमडीएमए या कोकीन) की एक लाइन बनाती दिखाई दे रही है। वह 500 रुपए के नोट का इस्तेमाल कर नशे की सामग्री को व्यवस्थित करती है और फिर उसे चाटते हुए देखी जाती है।
विज्ञापन
रायपुर के होटल में ड्रग्स लेती युवती का वीडियो हुआ वायरल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे का जाल तेजी से फैलता जा रहा है। अब ड्रग्स की लत केवल सड़कों या सुनसान इलाकों तक सीमित नहीं रही, बल्कि शहर के हाईप्रोफाइल होटल्स के बंद कमरों तक पहुंच चुकी है। हाल ही में एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती होटल के कमरे में नशे का सेवन करते हुए नजर आ रही है।
यह वीडियो गंज थाना क्षेत्र स्थित एक नामी होटल का है। करीब ढाई मिनट लंबे इस वीडियो में युवती संदिग्ध सफेद पाउडर (संभावित एमडीएमए या कोकीन) की एक लाइन बनाती दिखाई दे रही है। वह 500 रुपए के नोट का इस्तेमाल कर नशे की सामग्री को व्यवस्थित करती है और फिर उसे चाटते हुए देखी जाती है। इस दौरान वह किसी व्यक्ति से फोन पर बातचीत भी कर रही है।
हैरानी की बात यह है कि यह वीडियो होटल रूम के दरवाजे के बाहर से मोबाइल कैमरे पर रिकॉर्ड किया गया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि यह किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति द्वारा बनाया गया हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। गंज थाना प्रभारी ने बताया कि होटल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और युवती की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि वीडियो में जो पदार्थ इस्तेमाल किया जा रहा है, वह प्रतिबंधित ड्रग्स की श्रेणी में आता है या नहीं।
विज्ञापन
इस वायरल वीडियो ने राजधानी में नशे के बढ़ते चलन को लेकर फिर से चिंता खड़ी कर दी है। शहर में युवाओं के बीच ड्रग्स का प्रचलन दिन-ब-दिन बढ़ रहा है, जो पुलिस और प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।