फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Vice President M Venkaiah Naidu reaches Raipur

भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक: उप राष्ट्रपति

Fri, 27 Dec 2019 08:44 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमित मंडल Updated Fri, 27 Dec 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
Vice President M Venkaiah Naidu reaches Raipur
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि आर्थिक वृद्धि दर में हाल की गिरावट के बावजूद भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। उन्होंने वर्तमान नरमी को अर्थव्यवस्थाओं में स्वाभाविक उतार चढ़ाव के चक्र का परिणाम बताते हुए कहा कि एक अस्थायी दौर है और सरकार अर्थिक गतिविधयों में तेजी लाने के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


नायडू शुक्रवार को रायपुर में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन के 102 वें सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। नायडू ने कहा कि हाल के जीडीपी के आंकड़ों में गिरावट के बावजूद, भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।
विज्ञापन


अर्थव्यव्स्था में अस्थाई सुस्ती के दौर को बाज़ार की स्वाभाविक चक्रीय प्रवाह बताते हुए उन्होंने निजी क्षेत्र तथा अर्थशास्त्रियों से कहा कि ये समझना होगा कि मुक्त बाजार व्यवस्था में संभावित मंदी एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। यह अर्थव्यव्स्था के नैसर्गिक चक्रीय प्रवाह का अंग है। निजी क्षेत्र को मुक्त बाजार में इस अस्थाई दौर को स्वीकार करना होगा जिसका समाधान स्वाभाविक रूप से अर्थव्यवस्था में ही होता है। उन्होंने अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए सरकार द्वारा किए गए उपायों का उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को पहुंचे थे नायडू

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू गुरुवार को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे थे। यहां प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया। नायडू के आगमन पर राज्यपाल अनुसुइया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने उनकी अगवानी की। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

अधिकारियों ने बताया कि उपराष्ट्रपति रात्रि विश्राम राजभवन में किया और 27 दिसंबर को सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर भारतीय वायु सेना के विशेष हेलीकाप्टर से उड़ीसा के बालगींर के लिए रवाना हुए, जहां वह एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद दोपहर सवा एक बजे वापस लौटें। 


उप राष्ट्रपति रायपुर के पंडित दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed