फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Vehicle theft gang busted, three brothers arrested, four stolen two-wheelers recovered

रायगढ़: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन भाई गिरफ्तार, चार चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद

Mon, 05 Oct 2026 05:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 05 Oct 2026 05:58 PM IST
सार

घरघोड़ा में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो सगे भाई और एक उनका चचेरा भाई शामिल है।

विज्ञापन
Vehicle theft gang busted, three brothers arrested, four stolen two-wheelers recovered
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो सगे भाई और एक उनका चचेरा भाई शामिल है। यह तीनों आरोपी चोरी की स्कूटी पर सवार होकर क्षेत्र में एक और दोपहिया वाहन की चोरी करने के लिए रेकी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बुलेट और स्कूटी समेत कुल चार चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


ऐसे हुआ मामले का खुलासा
जिले में लगातार हो रही दोपहिया वाहनों की चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस  विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान, घरघोड़ा निवासी सुनील शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18 सितंबर की दोपहर उनके मकान के सामने खड़ी टीवीएस जुपिटर स्कूटी चोरी हो गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी, तभी टीवीएस जुपिटर स्कूटी पर सवार होकर आ रहे तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रोककर हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया तीन भाइयों का गिरोह
पकड़े गए तीनों युवकों की पहचान मिलन दास महंत (30) निवासी ग्राम पुसल्दा थाना छाल, उसके सगे भाई हरिशंकर महंत (24 वर्ष) और उनके चचेरे भाई कन्हैया दास महंत (37 वर्ष) निवासी महंत मोहल्ला डभरा, जिला सक्ती के रूप में हुई। कन्हैया दास वास्तव में मिलन और हरिशंकर के बुआ का लड़का है। पूछताछ में आरोपी मिलन दास ने बताया कि उसका छोटा भाई हरिशंकर मोटरसाइकिल मैकेनिक है, जबकि कन्हैया दास सक्ती क्षेत्र में चालक का काम करता है। वाहनों के कल-पुर्जों की तकनीकी जानकारी होने के कारण तीनों ने मिलकर चोरी के वाहन बेचकर आसान तरीके से पैसे कमाने की योजना बनाई थी। वे चोरी की स्कूटी से दोबारा वाहन चोरी के लिए रेकी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में की गई चोरियों का हुआ पर्दाफाश
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि मई, 2026 में उन्होंने छाल थाना क्षेत्र के बरभौना चौक के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। तीन महीने पहले घरघोड़ा के नवापारा चौक में चाबी लगी हालत में खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल चोरी की थी। आरोपियों ने यह भी बताया कि दो महीने पहले उन्होंने छाल स्थित बोजिया मस्जिद के पास से एक हीरो स्प्लेंडर प्लस और एक एनएक्सजी मोटरसाइकिल चुराई थी। इसके बाद 18 सितंबर को घरघोड़ा में चाबी लगी टीवीएस जुपिटर स्कूटी चोरी कर ली।


एप से खुलासा और वाहनों की बरामदगी
पुलिस ने जब आरोपियों से बरामद बुलेट मोटरसाइकिल का विवरण 'सशक्त' मोबाइल एप से जांचा, तो पता चला कि उक्त वाहन की चोरी के संबंध में दुर्ग जिले के सुपेला पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन लाख रुपये कीमत की कुल चार दोपहिया गाड़ियां बरामद कर तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed