फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Vaishnav society angry over viral video case of insult of Gods and Goddesses in Rajnandgaon

Rajnandgaon: देवी-देवताओं के अपमान से भड़का वैष्णव समाज, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष का फूंका पुतला

Thu, 10 Nov 2022 05:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 10 Nov 2022 05:14 PM IST
सार

शहर के मोहारा स्थित ऑक्सीजोन में राज्य स्तरीय बौद्ध सम्मेलन का आयोजन सात नवंबर को किया गया था। जिसमें बौद्ध धर्म गुरुओं के द्वारा हिंदू देवी-देवता गौरी, गणपति इनकी पूजा न करने और इनको न मानने की कथित शपथ दिलाई गई। इसमें राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक भी हाथ उठाकर शपथ लेते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Vaishnav society angry over viral video case of insult of Gods and Goddesses in Rajnandgaon
प्रदर्शन करते समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव के मोहारा में हुए राज्य स्तरीय बौद्ध सम्मेलन में हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का कथित वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। जिसके बाद हिंदू संगठनों और समाज के लोगों में आक्रोश है। हिंदू देवी-देवताओं के अपमान को लेकर गुरुवार को वैष्णव समाज ने राजगामी संपदा न्यास के कार्यालय को घेरने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया। राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक का वैष्णव समाज के लोगों ने पुतला दहन किया है।

विज्ञापन


शहर के मोहारा स्थित ऑक्सीजोन में राज्य स्तरीय बौद्ध सम्मेलन का आयोजन सात नवंबर को किया गया था। जिसमें बौद्ध धर्म गुरुओं के द्वारा हिंदू देवी-देवता गौरी, गणपति इनकी पूजा न करने और इनको न मानने की कथित शपथ दिलाई गई। इसमें राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक भी हाथ उठाकर शपथ लेते दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद अब ये वीडियो लगातार वायरल हो रहा है और वैष्णव समाज के लोग और हिंदू संगठनों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में वैष्णव समाज के लोगों ने विवेक वासनिक को अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की है साथ ही यह राजगामी संपदा न्यास का कार्यालय घेरने जा रहे थे। इस बीच पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में रोक दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद भी समाज के लोगों ने विवेक वासनिक का पुतला दहन किया। समाज के लोगों की मांग है कि जब तक विवेक वासनिक को अध्यक्ष पद से नहीं हटाया जाएगा, तब तक ऐसे आंदोलन होते रहेंगे और आने वाले समय में समाज के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि विवेक वासनिक को उनके पद से हटाया जाए। बहरहाल देखना होगा कि यह आंदोलन कब तक जारी रहेगा और विवेक वासनिक को पद से हटाया जाता है कि नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed