फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   upsarpanch molested woman by entering house in chhattisgarh

Chhattisgarh : उपसरपंच ने घर में घुसकर किया महिला से दुष्कर्म, FIR दर्ज होने के बाद आरोपी फरार

Mon, 07 Nov 2022 07:53 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 07 Nov 2022 07:53 PM IST
सार

महिला का कहना है कि नौ दिन बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि वह रात के वक्त घर आता है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी का पता लगा रहे हैं। रात में उसके घर दबिश भी दी गई है, लेकिन आरोपी फरार है। उसका पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन
upsarpanch molested woman by entering house in chhattisgarh
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले में एक उप सरपंच ने अपने ही गांव की महिला से दुष्कर्म किया। शादीशुदा महिला के घर आरोपी घुस गया। महिला का कहना है कि उस समय वह घर में अकेली थी। महिला ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। हालांकि घटना के नौ दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। मामला डभरा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि ग्राम पंचायत के उपसरपंच लल्लू राम चंद्रा ने उससे दुष्कर्म किया है। वारदात 28 अक्तूबर की रात की है। महिला का पति दूसरे गांव गया हुआ था। वह घर में अकेली थी, तभी लल्लू घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की और फिर दुष्कर्म किया। इस पर महिला ने शोर मचाया। आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाला उसका देवर पहुंचा तो आरोपी भाग निकला। 
विज्ञापन


महिला का कहना है कि नौ दिन बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि वह रात के वक्त घर आता है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी का पता लगा रहे हैं। रात में उसके घर दबिश भी दी गई है, लेकिन आरोपी फरार है। उसका पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे। इस मामले में घटना के 9 दिन बीत जाने के बाद मामले की जानकारी मीडिया में आ सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed