फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Unique protest of Janata Congress regarding power cut in Rajnandgaon

Rajnandgaon: बिजली कटौती को लेकर जनता कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, तकिया-गद्दा लेकर कार्यालय का किया घेरा

Fri, 26 May 2023 11:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 26 May 2023 11:19 PM IST
सार

अघोषित बिजली कटौती से लगातार परेशान जनता ने जेसीसीजे के बैनर तले बड़ी संख्या में विद्युत कार्यालय का घेराव कर तकिया और गद्दा रखकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद विद्युत विभाग के आश्वासन के बाद यह प्रदर्शन समाप्त हुआ।

विज्ञापन
Unique protest of Janata Congress regarding power cut in Rajnandgaon
गद्दा लेकर प्रदर्शन करते पदाधिकारी और कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी के बीच राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में शुक्रवार को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने अनोखा प्रदर्शन किया। विरोध में जेसीसीजे के कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के दफ्तर का घेराव कर अपने साथ गद्द और तकिया लेकर पहुंचे। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।

विज्ञापन


राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ शहर में इस भीषण गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती से शहर की जनता परेशान है। अघोषित बिजली कटौती को लेकर शुक्रवार को जेसीसीजे के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रदेश महासचिव नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में डोंगरगढ़ विद्युत विभाग के दफ्तर का घेराव कर किया। प्रदर्शनकारी अपने साथ गद्दे और तकिये लेकर आए थे। उनका कहना था कि घर में बिजली नहीं होती है, इसलिए जब तक संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस समस्या को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की जाती तब तक वे दफ्तर के सामने ही आराम करेंगे।
विज्ञापन


अघोषित बिजली कटौती से लगातार परेशान जनता ने जेसीसीजे के बैनर तले बड़ी संख्या में विद्युत कार्यालय का घेराव कर तकिया और गद्दा रखकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद विद्युत विभाग के आश्वासन के बाद यह प्रदर्शन समाप्त हुआ। विद्युत विभाग के ईई ने प्रदर्शनकारियों को लिखित में 30 मई तक सभी मेंटेनेंस कार्य पूर्ण कर लिए जाने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed