फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Union Minister Ramdas Athawale asks for President Rule in Maharashtra slamming Raj and CM Uddhav Thackeray news in Hindi

अठावले की मांग: महाराष्ट्र में लागू हो राष्ट्रपति शासन, राज ठाकरे पर वैमनस्यता फैलाने का आरोप, उद्धव को भी लपेटा

Tue, 26 Apr 2022 11:07 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 26 Apr 2022 11:07 PM IST
सार

अठावले ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार यहां कानून-व्यवस्था बरकरार रखने में पूरी तरह असफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवसेना राज्य में गुंडागर्दी के अलावा और कुछ नहीं कर रही।

विज्ञापन
Union Minister Ramdas Athawale asks for President Rule in Maharashtra slamming Raj and CM Uddhav Thackeray news in Hindi
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले - फोटो : फाइल

विस्तार

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मंगलवार को एक बार फिर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग उठाई। वह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में थे। यहां उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने सोमवार को ही केंद्र सरकार को पत्र लिखा था और इसकी औपचारिक मांग की थी। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अठावले ने कहा कि इसे लेकर एक-दो दिन में मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलूंगा और यह मुद्दा उठाऊंगा। 

विज्ञापन


रायपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय सामाजिक एवं न्याय मंत्री अठावले ने कहा कि महाराष्ट्र में इन दिनों धार्मिक संघर्ष के हालात बनाने की कोशिश की जा रही है। लाउडस्पीकर को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि वह एक राजनीतिक दल के अध्यक्ष हैं। उन्हें अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए जिससे समाज में विवाद उत्पन्न हो। 
विज्ञापन


'गुंडागर्दी करनी है तो सरकार से बाहर जाकर करिए'
वहीं, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को निशाने पर लेते हुए अठावले ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रख पाने में सक्षम नहीं रह गई है। निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति की गिरफ्तारी को लेकर अठावले ने कहा कि यहां विधायक-सांसद को जेल में बंद कर दिया गया है। सत्ताधारी शिवसेना के लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं और यह ठीक नहीं है। अगर आपको गुंडागर्दी ही करनी है तो फिर सरकार से बाहर जाकर करिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed