फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Union Minister of State for Tribal Affairs Renuka Singh threatened to beat district administration officials in Balrampur Chhattisgarh

विवादों में केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, अधिकारियों को दी बेल्ट से पीटने की धमकी

Sun, 24 May 2020 10:43 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 24 May 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Union Minister of State for Tribal Affairs Renuka Singh threatened to beat district administration officials in Balrampur Chhattisgarh
रेणुका सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक

अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहने वालीं केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। मामला राज्य के बलरामपुर जिले के क्वारंटीन सेंटर का है, जहां उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को धमकाया और यहां तक कि बेल्ट से पीटने की धमकी दे डाली। वहीं, रेणुका सिंह का कहना है कि उन्होंने ऐसा सेंटर में एक लड़के के साथ मारपीट होने के बाद किया। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक केंद्रीय राज्य मंत्री ने क्वारंटीन सेंटर के सीईओ और तहसीलदार को धमकाते हुए कहा, 'भगवाधारी भाजपा के कार्यकर्ताओं को कमजोर मत समझना, जिले में जो भेदभाव कर रहे हैं, उसे भूल जाइए। अंधेरी कोठरी में ले जाकर मैं बेल्ट खोलकर ठोकना जानती हूं।' रेणुका सिंह का अधिकारियों को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

 

अधिकारियों को धमकाने के इस मामले पर जब रेणुका सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा, 'दिलीप गुप्ता नाम के एक युवक ने बालक छात्रावास केंद्र की कमियों पर वीडियो बनाया था, जिसके बाद ब्लॉक स्तर के दो अधिकारियों ने उसके साथ मारपीट की। मैं दिलीप को न्याय दिलाकर रहूंगी। मदद की बजाय लोगों को धमकाया जा रहा है। हम ये बर्दाश्त नहीं करेंगे।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed