फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Union minister Nityanand Rai slams Congress says well wishers of China will be uprooted in polls

छत्तीसगढ़: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- ‘चीन के शुभचिंतकों’ को चुनाव में जवाब देगी जनता

Thu, 05 May 2022 03:04 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, बीजापुर।
पीटीआई, बीजापुर। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 05 May 2022 03:04 AM IST
सार

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले का दौरा किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में राहुल गांधी की नेपाल यात्रा के दौरान कथित रूप से चीनी राजदूत के साथ मुलाकात पर सवाल उठाया। राय ने कहा, 'हम लोग (भाजपा) कह रहे हैं शिक्षा युक्त छत्तीसगढ़, विकासयुक्त छत्तीसगढ़, भय मुक्त छत्तीसगढ़ और जनता कह रही है कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़।’’

विज्ञापन
Union minister Nityanand Rai slams Congress says well wishers of China will be uprooted in polls
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने नेपाल के कथित एक नाइट क्लब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वीडियो को लेकर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि देश की जनता ‘‘चीन के शुभचिंतकों’’ को आगामी चुनावों में जवाब देगी।

विज्ञापन


नित्यानंद राय ने नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले का दौरा किया
राय ने बुधवार को नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले का दौरा किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में राहुल गांधी की नेपाल यात्रा के दौरान कथित रूप से चीनी राजदूत के साथ मुलाकात पर सवाल उठाया। राय ने कहा, 'हम लोग (भाजपा) कह रहे हैं शिक्षा युक्त छत्तीसगढ़, विकासयुक्त छत्तीसगढ़, भय मुक्त छत्तीसगढ़ और जनता कह रही है कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़।’’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘पूरे देश में देखिए कांग्रेस कहां चली गई है। और क्यों नहीं छत्तीसगढ़ और देश की जनता यह (कांग्रेस मुक्त) चाहेगी, जिसके नेता चीन के राजदूत के साथ बैठक कर रहे हो, क्या इस देश की जनता चाहेगी कि चीन के शुभचिंतक और उनके साथ बैठक करने वाले लोग किसी राज्य या देश में सत्ता में रहे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पर चीनियों के सुर में सुर मिलाकर बोलने का आरोप लगाया
केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान कांग्रेस पर चीनियों के सुर में सुर मिलाकर बोलने का भी आरोप लगाया। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ की जनता समझ रही है कि कांग्रेस के नेता चीनियों के सुर में सुर मिलाकर बोलते हैं। एक बार नहीं कई बार ऐसा देखने को आया है कि वह चीन के राजदूतों से, तो कभी किसी से बैठक करते नजर आते हैं। यहां की जनता इसे समझती है और इसका जवाब चुनाव में देगी।’’

राहुल गांधी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गौरतलब है कि मंगलवार को राहुल गांधी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। भाजपा ने तब आरोप लगाया था कि वह एक "नाइट क्लब" में थे। वहीं, कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की थी कि गांधी एक पत्रकार मित्र की शादी में शामिल होने के लिए नेपाल में थे और यह "अपराध नहीं" है। इस दौरान कुछ लोगों ने दावा किया था कि नेपाल में गांधी के बगल में बैठी महिला चीनी राजदूत होउ यांकी हैं।

केंद्र सरकार की नीति नक्सलवाद को समाप्त करने की है: राय
राय ने संवाददाता सम्मेलन में राज्य में नक्सलवाद के खतरे से संबंधित सवाल के जवाब में कहा कि केंद्र सरकार की नीति नक्सलवाद को समाप्त करने की है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा, 'मोदी सरकार की नीति है कि हम नक्सलवाद को समाप्त करेंगे। इसके लिए ठोस नीति भी बनी है। जीवन के लिए जरूरी चीजों का अभाव नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रहा है। प्रयास किया जा रहा है कि कैसे इस अभाव को दूर किया जाए।'

उन्होंने अनुरोध किया कि नक्सली हिंसा छोड़ें और मुख्यधारा से जुड़ें। उन्होंने कहा "हम आह्वान करना चाहेंगे और अनुरोध करना चाहेंगे कि जो नक्सलवाद की नीति को अपनाएं हुए हैं वे हिंसा को छोड़कर मूलधारा में आएं।’’

राय ने कहा, ‘‘जो नक्सलवाद को छोड़कर आना चाहते हैं उनके विकास के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के पास योजनाएं है।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' की कल्पना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 130 करोड़ भारतीयों के जीवन में खुशियां लाने और गरीबी को खत्म करने की दिशा में काम किया है। उन्होंने कहा, " जिस प्रकार से धरती को तृप्त करने के लिए भगीरथ ने गंगा मैया को शंकर की जटा से धरती पर ले आया था।"

‘गौठान योजना’ की तारीफ की
संवाददाता सम्मेलन में राय ने कहा कि पहले सरकार धन उपार्जन करने के लिए महंगाई लाती थी और भ्रष्टाचार के कारण महंगाई बढ़ जाती थी, लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय कारणों से महंगाई बढ़ती है। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की ‘गौठान योजना’ की तारीफ की लेकिन इसकी सफलता पर आशंका भी जताई।


उन्होंने कहा 'गौठान देखकर आया हूं। यह अच्छी योजना है। लेकिन इसकी कामयाबी कितनी है, मैं कह नहीं सकता। राज्य सरकार की जो नीति है और मुख्यमंत्री जी का जो रवैया है उस पर मुझे शक हो रहा है कि कहीं यह दिखावे का उदाहरण न बन जाए और इसका लाभ जनता को न मिले।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed