फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Union Home Minister Medal 2023, police inspector will get Excellence Investigation Medal in CG

Raipur: यूनियन होम मिनिस्टर मेडल 2023; दो सब इंस्पेक्टर और एक इंस्पेक्टर को मिलेगा एक्सीलेंस इनवेस्टिगेशन मेडल

Sun, 13 Aug 2023 07:36 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 13 Aug 2023 07:36 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में यूनियन होम मिनिस्टर मेडल 2023 के लिए प्रदेश के तीन पुलिस अधिकारियों का चयन हुआ है। इसमें दो सब इंस्पेक्टर और एक इंस्पेक्टर शामिल हैं। इन अधिकारियों को एक्सीलेंस इनवेस्टिगेशन के लिए मेडल से नवाजा जाएगा।

विज्ञापन
Union Home Minister Medal 2023, police inspector will get Excellence Investigation Medal in CG
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में यूनियन होम मिनिस्टर मेडल 2023 के लिए प्रदेश के तीन पुलिस अधिकारियों का चयन हुआ है। इसमें दो सब इंस्पेक्टर और एक इंस्पेक्टर शामिल हैं। इन अधिकारियों को एक्सीलेंस इनवेस्टिगेशन के लिए मेडल से नवाजा जाएगा। यूनियन होम मिनिस्टर मेडल के लिए चयनित पुलिस कर्मियों में सब-इंस्पेक्टर नीता राजपूत, सब-इंस्पेक्टर आशीर्वाद रहटगांवकर, इंस्पेक्टर नवीन बोरकर शामिल हैं। इसपर मुख्यमंत्री बघेल और गृह मंत्री ने शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन


सीएम भूपेश बघेल ने राज्य के तीन पुलिस अधिकारियों को एक्सीलेंस इनवेस्टिगेशन के लिए मेडल मिलने की घोषणा पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पुलिस कर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। राज्य में पुलिस कर्मियों को आधुनिक प्रशिक्षण के साथ-साथ साइबर अपराधों को रोकने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। नए पुलिस थाने के साथ ही इन थानों में महिला सेल, पुलिस कर्मियों को आवास जैसे कई सुविधाएं दी जा रही है। इस दौरान गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने भी  मेडल के लिए चयनित इंस्पेक्टर्स को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed