फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two youths group misdeed a teenager in Sakti

Sakti: 15 साल की लड़की से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Mon, 15 May 2023 09:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 15 May 2023 09:29 PM IST
सार

लड़की ने बताया कि वह घर के पास रात में करीब 9.30 बजे खाना खाने के बाद टहल रही थी। उसकी समय पास का रहने वाला युवक युवराज साहू आया और बात करने लगा। वह उसे बहलाकर ले गया।

विज्ञापन
Two youths group misdeed a teenager in Sakti
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सक्ती जिले में एक 15 साल की लड़की को तालाब किनारे ले जाकर के दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन

सक्ती पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लड़की ने बताया कि वह घर के पास रात में करीब 9.30 बजे खाना खाने के बाद टहल रही थी। उसकी समय पास का रहने वाला युवक युवराज साहू आया और बात करने लगा। बहला फुसलाकर उसने अपनी मोटर साइकिल में बैठाया, जिस पर पीछे एक और युवक रविंद्र बारेठ बैठा हुआ था। दोनों ने बंधवा तालाब कंचनपुर के पास ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद मौके से दोनों आरोपी फरार हो गए। लड़की किसी तरह से अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन पीड़िता के साथ सक्ती थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान दोनों के अपने घरों में होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों से पूछताछ की गई, इस दौरान नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की बात कबूली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed