{"_id":"657e898d1a3e60058507b3d1","slug":"two-youths-from-up-died-in-a-road-accident-in-durg-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident In Durg: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, यूपी से दुर्ग आए थे घूमने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident In Durg: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, यूपी से दुर्ग आए थे घूमने
Sun, 17 Dec 2023 11:13 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:13 AM IST
सार
पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचाना सचिन वर्मा और अभिषेक वर्मा सुमेरपुर यूपी के रूप में की है, जो यूपी से दुर्ग घूमने आए हुए थे।
विज्ञापन
अंजोरा पुलिस चौकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्ग जिले में सड़क हादसे में मौत का सिलसिला थम का नाम नहीं रहा है। इसी कड़ी में दुर्ग के अंजोरा चौकी क्षेत्र में एक ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस इस मामले में मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक को तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
अंजोरा चौकी प्रभारी रामनारायण ध्रुव ने पुलिस ने बताया कि रसमडा और सिलोदा के बीच एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचाना सचिन वर्मा और अभिषेक वर्मा सुमेरपुर यूपी के रूप में की है, जो यूपी से दुर्ग घूमने आए हुए थे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, दोनों चचेरे भाई हैं। मृतक के पिता रसमडा के एक कंपनी में कार्यरत हैं, जिनके पास आए हुए थे। दोनों युवक बाइक से घूमने निकले थे, तभी सिलोदा गांव के पास अज्ञात ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनो की मौत हो गई। इस पूरे मामले में अंजोरा चौकी पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन