{"_id":"6878fd54a35ddd85ce0a49c3","slug":"two-women-died-in-a-car-accident-on-national-highway-30-in-kondagaon-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: नेशनल हाइवे पर डिवाइडर से टकराकर पुल की दीवार से जा भिड़ी कार, हादसे में दो महिलाओं की मौत; युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: नेशनल हाइवे पर डिवाइडर से टकराकर पुल की दीवार से जा भिड़ी कार, हादसे में दो महिलाओं की मौत; युवक घायल
Thu, 17 Jul 2025 07:15 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 17 Jul 2025 07:15 PM IST
सार
कोंडागांव में नेशनल हाइवे-30 पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पुल की दीवार से जा भिड़ी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकर पुल की दीवार से भिड़ी कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोंडागांव जिले में नेशनल हाइवे-30 पर ग्राम सारबेड़ा के पास रायपुर से लौट रही एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पुल की दीवार से जा भिड़ी। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
हादसे में पूर्व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र ठाकुर की पत्नी राजेश्वरी ठाकुर और नगर पालिका कर्मचारी शर्मिला सरकार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जैनेंद्र ठाकुर का पुत्र गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे फरसगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, कार चालक को झपकी आने से वाहन पर नियंत्रण खो गया, जिसके बाद कार डिवाइडर और फिर पुल की दीवार से टकरा गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद नेशनल हाइवे-30 पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। फरसगांव थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन