{"_id":"6aad2cb895271897dc0264d8","slug":"two-suspicious-mobile-phones-found-in-raigarh-district-jail-police-demand-for-investigation-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ जिला जेल में दो संदिग्ध मोबाइल बरामद: एक दीवार के बाहर से फेंका गया, दूसरे की अस्पताल में मिली लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ जिला जेल में दो संदिग्ध मोबाइल बरामद: एक दीवार के बाहर से फेंका गया, दूसरे की अस्पताल में मिली लोकेशन
Fri, 18 Sep 2026 06:11 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 18 Sep 2026 06:11 PM IST
सार
रायगढ़ जिला जेल परिसर से एक ही दिन में दो मोबाइल फोन बरामद हुए। एक मोबाइल जेल की दीवार के बाहर से फेंका गया था, जबकि दूसरा अस्पताल से मिला। जेल प्रबंधन ने सिम और कॉल डिटेल की जांच के लिए पुलिस को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
रायगढ़ जिला जेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायगढ़ जिला जेल परिसर के भीतर बृहस्पतिवार की शाम और रात दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। एक मोबाइल बाहर से जेल की दीवार के पीछे से फेंककर अंदर पहुंचाया गया था, जबकि दूसरा मोबाइल जेल परिसर स्थित 10 बिस्तर वाले अस्पताल से बरामद हुआ। इस के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
दरअसल, बृहस्पतिवार की शाम सुरक्षा में तैनात जेल प्रहरियों की नजर एक लावारिस मोबाइल पर पड़ी। जांच करने पर पता चला कि मोबाइल को जेल के पीछे की ओर से बाहर से भीतर फेंका गया था। इसकी सूचना तत्काल जेल अधीक्षक को दी गई, जिसके बाद मोबाइल को जब्त कर लिया गया। इसके बाद रात में जेल के 10 बिस्तर वाले अस्पताल से भी एक मोबाइल बरामद किया गया। दोनों मोबाइल बरामद होने के बाद जेल प्रबंधन ने गहन जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को पत्र लिखकर जांच की मांग
बरामद किए गए दोनों मोबाइल फोन में सक्रिय सिम कार्ड लगे होने की बात सामने आई है। इसी कारण जेल प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जूटमिल पुलिस को पत्र लिखा है। पुलिस से यह मांग की गई है कि मोबाइल में लगे सिम कार्ड के मूल धारक की जानकारी निकाली जाए। इन मोबाइल फोन से किन-किन लोगों से बातचीत हुई है, इसकी भी पूरी जांच कराई जाए ताकि सच्चाई का पता चल सके।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रहा प्रबंधन
मोबाइल जेल के भीतर कैसे पहुंचा और इसे किसने अंदर पहुंचाया, इसकी सटीक जानकारी जुटाने के लिए जेल प्रबंधन सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रहा है। खासकर उस स्थान के आसपास की तमाम गतिविधियों की जांच की जा रही है, जहां से मोबाइल भीतर फेंके जाने की बात सामने आई है।
जिला जेल अधीक्षक जीएस सोरी ने बताया कि शाम को जेल के सुरक्षाकर्मियों को पीछे से फेंका गया एक मोबाइल मिला था। इसके बाद जेल के अस्पताल से दूसरा मोबाइल बरामद हुआ। दोनों मोबाइल में सिम कार्ड लगे हैं। सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। सिम किसके नाम पर है और मोबाइल से किन लोगों से बातचीत हुई है।