फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two Soldiers Died in Firing A soldier opened fire on his colleagues in the camp two soldiers died

Two Soldiers Died in Firing: कैंप में जवान ने अपने साथियों पर चलाई गोली, दो जवानों की मौत, एक की हालत गंभीर

Wed, 18 Sep 2024 04:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 18 Sep 2024 04:52 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस कैंप में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी। गोलीबारी में दो जवानों की मौत हो गई है, जबकि दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Two Soldiers Died in Firing A soldier opened fire on his colleagues in the camp two soldiers died
घायलों को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

बलरामपुर जिले के सामरी थाना अंतर्गत भुताही कैंप में गुरूवार को सीएएफ के जवान ने साथी जवानों पर सर्विस इंसास रायफल से अधाधुंध गोली चला दी। गोली लगने से दो जवानों की मौत हो गई एवं एक अन्य जवान घायल हो गया। घायल जवान को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल किया गया है। बलरामपुर एसपी राजेश अग्रवाल घटनास्थल पहुंच गए हैं। घटना सामरी थानाक्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के झारखंड से लगे सरहदी क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सीएएफ का कैंप ग्राम भुताही में बनाया गया है। भुताही कैंप में सीएएफ की 11वीं बटालियन तैनात है। 11.30 बजे सीएएफ जवान अजय सिदार ने अपने साथियों पर इंसास सर्विस रायफल से अधाधुंध गोलियां चला दीं। गोलियां चलने की आवाज सुनकर भागकर मौके पर पहुंचे जवानों ने अजय सिदार को पकड़कर काबू में किया। गोली लगने से सीएएफ जवान रूपेश पटेल की मौके पर मौत हो गई। वहीं संदीप पांडेय एवं गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए कुसमी लाया जा रहा था। रास्ते में संदीप पांडेय ने भी दम तोड़ दिया। घायल गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला को दोनों पैरों में गोली लगी है। 

विज्ञापन


घायल अंबिकापुर रेफर, एसपी मौके पर रवाना 
घटना में गंभीर रूप से घायल अंबुज शुक्ला को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर बलरामपुर एसपी राजेश अग्रवाल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। एक अन्य सीएएफ जवान राहुल बघेल को भी गोली छूती हुई निकल गई है। राहुल बघेल ने ही गोली चलाने वाले पर काबू किया। वह मामूली घायल हुआ है। उसका प्राथमिक उपचार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिर्च नहीं देने के विवाद पर चली गोली 

प्रारंभिक जांच में पता चला कि गोली चलाने वाला जवान अजय सिदार सीएएफ कैंप में खाना खाने बैठा था। उसने खाना परोसने वाले जवान से मिर्च मांगी। उसने मिर्च देने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों में कहा-सुनी हो गई। गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला ने मिर्च नहीं देने वाले जवान का सपोर्ट किया एवं बहस की। इससे आक्रोशित होकर अजय सिदार खाना छोड़कर उठा एवं उसने अपनी इंसास रायफल उठा ली एवं रूपेश पटेल पर गोलियां दाग दी। उसने अंबुज शुक्ला के पैरों में गोलियां मार दीं। इस दौरान राहुल बघेल ने अजय सिदार को पकड़कर काबू में किया।


 
बलरामपुर एएसपी शैलेश पांडेय (नक्सल ऑपरेशन) ने बताया कि गोली लगने से एक जवान की मौके पर मौत हो गई। एक जवान शॉक लगने से गिर गया, उसे कुसमी लाया जा रहा था, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डा. सतीश पैकरा ने कहा कि मृतक जवान संदीप पांडेय के शरीर में गोलियों के निशान नहीं मिले हैं। जांच के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed