फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two security personnel injured in an ied blast during a demining operation in kanker chhattisgarh

छत्तीसगढ़: कांकेर में आईईडी ब्लास्ट, बीएसएफ के 2 जवान घायल, मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

Fri, 02 Nov 2018 11:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Updated Fri, 02 Nov 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
Two security personnel injured in an ied blast during a demining operation in kanker chhattisgarh
naxals - फोटो : amar ujala

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नक्सली हमले की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। शुक्रवार को कांकेर जिले में एक आईईडी ब्लास्ट हुआ है, जिसमें बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मतदान दल के जाने के पहले बीएसएफ के जवान गश्त पर निकले थे। 

विज्ञापन


वहीं, बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सेना ने एक नक्सली को मार गिराया है। उसके पास से एक राइफल भी बरामद हुआ है। सेना और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले 30 अक्तूबर को दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने दूरदर्शन की टीम पर हमला बोल दिया था। इस हमले में एक पत्रकार और दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी। शहीद हुए दो सुरक्षा कर्मियों में एक एएसआई और एक जवान थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 27 अक्तूबर को भी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया था। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के चार जवान शहीद हो गए थे, जबकि दो जवान घायल हुए थे। 

दरअसल, हाल ही में नक्सलियों ने बस्तर समेत कई इलाकों में पोस्टर लगाकर आगामी चुनावों के बहिष्कार की घोषणा की थी। इन हमलों को नक्सलियों द्वारा चुनावी बहिष्कार के एलान के तौर पर देखा जा रहा है। 

गौरतलब है कि राज्य में 12 नवंबर को नक्सल प्रभावित 18 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान होगा। पहले चरण के तहत नक्सल प्रभावित आठ जिले बस्तर, कांकेर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर कोंदगांव और राजनांदगांव में मतदान होना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed