फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two salesmen arrested in PDS black marketing case Sarpanch and Secretary absconding in Sukma

Sukma: पीडीएस की कालाबाज़ारी मामले में दो सेल्समैन गिरफ्तार, सरपंच और सचिव फरार

Wed, 04 Sep 2024 07:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 04 Sep 2024 07:01 PM IST
सार

सुकमा जिले में पीडीएस की कालाबाजारी मामले में ऐतिहासिक कार्यवाही नजर आई है जहां मामले पर दो सेल्समैनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Two salesmen arrested in PDS black marketing case Sarpanch and Secretary absconding in Sukma
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले में पीडीएस की कालाबाजारी मामले में ऐतिहासिक कार्यवाही नजर आई है जहां मामले पर दो सेल्समैनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है हालांकि ऐसा नहीं है कि इलाके में पीडीएस की कालाबाजारी का मामला पहली बार आया हो ऐसे दो दर्जन से ज्यादा मामले सुकमा जिले में सामने आ चुके हैं जहां पीडीएस की कालाबाजारी पाई गई लेकिन अब तक विभागों के द्वारा की गई कार्यवाही सिर्फ खानापूर्ति के तौर पर देखी जाती रही है जहां आरोपियों के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज होता था लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं होती थी और फाइलें धूल खा रही होती थी मिली जानकारी के अनुसारचिंतलनार थानाक्षेत्र अंतर्गत पीडीएस राशन कालाबाज़ारी के 2 मामले में 2 फ़रार आरोपी गिरफ़्तार किये गए है। चिंतलनार में कुल 571 क्विंटल पीडीएस राशन ,बाज़ार मूल्य 2544195 रुपये की अवैध कालाबाज़ारी हुई थी। 

विज्ञापन


मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि थाना चिंतलनार के अपराध अपराध क्रमांक 13/2024 धारा धारा - 3,7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955,  BNS की धारा 316 के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन की कालाबाज़ारी मामले में आरोपी विजय हेमला 24 वर्ष पिता भीमा निवासी बंजेपल्ली सेल्समेन एलमपल्ली को अपराध क्रमांक 14/2024 धारा - 3,7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955,  BNS की धारा 316 के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन की कालाबाज़ारी मामले में आरोपी भीमसेन वेट्टी  उम्र 19 वर्ष पिता रामलाल निवासी केरलापेंदा सेल्समेन केरलापेंदा को गिरफ़्तार कर रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है। अन्य फ़रार आरोपी हिमानी मडकम सरपंच , तेलाम पायके सरपंच, गोपी कृष्ण राजपूत सचिव, हिमांचल पूरी सचिव की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed