फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two Russian women arrested for staying in Raipur after their visas expired

Raipur: वीजा खत्म होने के बाद रायपुर में रह रही दो रशियन युवतियां गिरफ्तार, देह व्यापार से जुड़े होने का संदेह

Fri, 13 Mar 2026 04:04 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 13 Mar 2026 04:04 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में विदेशी नागरिकों से जुड़े एक मामले में तेलीबांधा थाना पुलिस ने बिना वैध वीजा के रह रही दो रूसी युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों की पहचान दिनोरा और सारा के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Two Russian women arrested for staying in Raipur after their visas expired
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में विदेशी नागरिकों से जुड़े एक मामले में तेलीबांधा थाना पुलिस ने बिना वैध वीजा के रह रही दो रूसी युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों की पहचान दिनोरा और सारा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों युवतियां वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी शहर में रह रही थीं। प्रारंभिक जांच में उनके देह व्यापार से जुड़े होने की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन


मामले की जांच तब तेज हुई जब वीआईपी रोड पर हुए एक हादसे और उसके बाद हुए विवाद के दौरान एक रूसी युवती और भावेश आचार्य से पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवती ने कई अहम जानकारियां दीं, जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की गहराई से जांच शुरू की।
विज्ञापन


जांच में यह भी पता चला कि तेलीबांधा और सरस्वती नगर इलाके के कुछ होटलों में विदेशों और देश के अलग-अलग राज्यों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस इस मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। साथ ही इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed