{"_id":"6484631ed6ff1770cd0d7b58","slug":"two-people-including-vehicle-owner-died-due-to-overturning-of-bolero-vehicle-2023-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dantewada News: बाजार से लौटते समय हादसे का शिकार हुई बोलेरो, गाड़ी मालिक समेत दो की मौत; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dantewada News: बाजार से लौटते समय हादसे का शिकार हुई बोलेरो, गाड़ी मालिक समेत दो की मौत; जांच में जुटी पुलिस
Sat, 10 Jun 2023 05:19 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 10 Jun 2023 05:19 PM IST
सार
हड़मामुंडा गांव के पास सप्ताहिक बाजार से घर लौट समय एक बोलेरो गाड़ी के पलटने से वाहन मालिक सहित दो लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
बोलेरो हुई हादसे का शिकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थानाक्षेत्र अंतर्गत हड़मामुंडा गांव के नजदीक एक बोलरो वाहन अनियंत्रित होकर खेत मे पलट गई। इस घटना में वाहन मालिक सुखराम सहित दो लोगों की वाहन के नीचे दबकर घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बोलेरो में सवार होकर कुछ ग्रामीण नकुलनार सप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे।
विज्ञापन
कुआकोंडा पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी विजय पटेल ने मौके पर जवानों को भेजा। जवानों की टीम ने दुर्घनाग्रस्त वाहन से मृतकों के शव को बाहर निकाला और अग्रिम कार्रवाई के लिए कुआकोंडा अस्पताल लाने की तैयारी में जुट गए।
विज्ञापन
पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि इस घटना में दूसरे मृतक का नाम लच्छिन है। वह भी हड़मामुंडा गांव का रहने वाला है। जबकि एक ही गांव से दो लोगों की मौत के बाद से गांव में माहौल गमगीन हो गया है। मृतक सुखराम वाहन मालिक के साथ-साथ गांव का कोटवार भी है।
विज्ञापन