{"_id":"642d31645d9798c7a903eac6","slug":"two-people-including-17-year-old-girl-committed-suicide-in-bemetara-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा में दो ने की खुदकुशी: पत्नी मायके से नहीं लौटी तो पति ने लगाई फांसी; 17 साल की लड़की ने किया आत्मदाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा में दो ने की खुदकुशी: पत्नी मायके से नहीं लौटी तो पति ने लगाई फांसी; 17 साल की लड़की ने किया आत्मदाह
Wed, 05 Apr 2023 01:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:59 PM IST
सार
करीब दो माह से उसकी पत्नी मायके में ही है, और ससुराल लौट नहीं रही थी। वह घर में अपने तीन साल के बच्चे और परिजनों के साथ रहता था। फिलहाल उसकी पत्नी को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में मंगलवार को एक ही गांव में नाबालिग लड़की सहित दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। एक युवक ने सिर्फ इसलिए जान दे दी कि उसकी पत्नी मायके से नहीं लौट रही थीं। इससे परेशान होकर युवक ने फांसी लगा ली। जबकि नाबालिग लड़की ने आत्मदाह किया है। आशंका है कि प्रेम प्रसंग के चलते लड़की ने ऐसा कदम उठाया है। मामला बेरला थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मौके से सुसाइड नोट बरामद
जानकारी के मुताबिक ग्राम सांकरा निवासी डोमार साहू (26) पुत्र तोरण साहू ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय कमरे में कोई नहीं थे। जब परिजन पहुंचे तो उन्हें पता चला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने पत्नी के मायके जाने की बात लिखी है।
विज्ञापन
दो माह से पत्नी नहीं लौटी ससुराल
थाना प्रभारी नासिर खान ने बताया कि, पत्नी के मायके चलते जाने से डोमार बहुत परेशान था। करीब दो माह से उसकी पत्नी मायके में ही है, और ससुराल लौट नहीं रही थी। वह घर में अपने तीन साल के बच्चे और परिजनों के साथ रहता था। फिलहाल उसकी पत्नी को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में आत्मदाह करने की आशंका
खुदकुशी का दूसरा मामला भी इसी गांव सांकरा है। गांव में रहने वाली 17 साल की लड़की ने मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अपने ऊपर केरोसीन डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग पहुंचे। उन्होंने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक लड़की की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आशंका है कि प्रेम प्रसंग के चलते लड़की ने जान दी है।