फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two people died in two separate road accidents in Raigarh

Road Accident: रायगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, एक घायल

Mon, 10 Feb 2025 04:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Mon, 10 Feb 2025 04:46 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में रविवार रात में दो अलग-अलग सड़क हादसों में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक घायल हुआ है।

विज्ञापन
Two people died in two separate road accidents in Raigarh
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में रविवार रात में दो अलग-अलग सड़क हादसों में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक घायल हुआ है। दोनों ही मामलों में पुलिस मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डभरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टुंड्री निवासी भीम सारथी (18) के परिवार में कल शादी समारोह था। परिजनों ने बताया कि भीम सारथी का घर एनएच में है। कल रात परिवार की बेटी की विदाई के बाद युवक रात करीब 11 बजे सड़क को पार करके बाथरूम करने गया हुआ था। इस दौरान अज्ञात ट्रेलर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना के बाद परिजनों ने तत्काल घायल युवक को उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज लाया, जहां प्रारंभिक जांच में ही मौके पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इसी तरह की दूसरी घटना में पुसौर ब्लॉक के ग्राम लारा में रहने वाला आशीष किशन 23 साल जो कि रायगढ़ में पिकअप चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि आशीष अपनी पिकअप को छातामुड़ा में स्थित एक सीमेंट दुकान में ही रखता था और बाइक से अपने गांव रोजाना आना-जाना करता था। कल सुबह आशीष अपने गांव के एक युवक त्रिनाथ निषाद के साथ रायगढ़ आया था और दिन भर काम करने के बाद शाम करीब सात बजे वापस अपने गांव जा रहा था। इसी बीच जब वह औरदा के आसपास पहुंचा ही था, तभी पीछे की तरफ से आ रहे एक अज्ञात कार चालक ने बाइक सवार दोनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि कार की टक्कर से दोनों घायलों को पुसौर की तरफ से आ रहे एक एंबुलेस की सहायता से रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां मौके पर मौजूद डाक्टरों ने प्रारंभिक जांच में ही आशीष को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक आशीष किशन अपने माता-पिता का एकलौता बेटा था और दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी और उसका एक बेटा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed