फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   two naxalites killed in encounter

छह लाख के इनामी नक्सली की मुठभेड़ में मौत

Wed, 27 Feb 2013 02:47 PM IST
बीजापुर/इंटरनेट डेस्क
बीजापुर/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 27 Feb 2013 02:47 PM IST
विज्ञापन
two naxalites killed in encounter

छत्तीसगढ़ में पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। मारे गये एक नक्सली सोमैया पर आंध्र सरकार ने पांच लाख रुपये तथा छत्तीसगढ़ सरकार ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन


घटनास्थल से पुलिस को वर्दीधारी दो नक्सलियों के शव मिले। इनकी पहचान आंध्र निवासी हार्डकोर नक्सली सलीम उर्फ सोमैया रेड्डी व मिटकू के रूप में की गई है। दोनों नक्सली मिलिट्री दलम के सदस्य थे।
विज्ञापन


साथ ही पुलिस ने एक नग 12 बोर की बंदूक, दो हैंड ग्रेनेड, 20 प्रेशर बम, 302 एवं 12 बोर के जिंदा कारतूस, नक्सल साहित्य और रोजाना इस्तेमाल का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में एएसपी ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) व जिला बल का संयुक्त दल रविवार को बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके की ओर सर्चिंग पर गया था।


इस दौरान मुनगा व कोड़चोली जंगल के बीच नक्सलियों ने संयुक्त दल पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके जवाब में फोर्स ने भी कई राउंड गोलियां चलाईं। नक्सलियों व पुलिस के बीच पांच बार रुक-रुक कर फायरिंग हुई। फोर्स को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए। पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के मारे जाने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed