फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two children suffering from malaria died in Bilaspur

Bilaspur: मलेरिया से पीड़ित दो बच्चों के मौत, कुछ लोग बीमार; स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Thu, 18 Jul 2024 12:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 18 Jul 2024 12:52 PM IST
सार

बिलासपुर में मलेरिया से पीड़ित दो बच्चों के मौत होने की बात सामने आई है। वहीं, कुछ लोग बीमार बताये जा रहे हैं। मलेरिया के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
Two children suffering from malaria died in Bilaspur
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

टेंगनमाड़ा क्षेत्र में मलेरिया का प्रकोप जारी है। यहां मलेरिया से पीड़ित दो बच्चों के मौत होने की बात सामने आई है। वहीं, कुछ लोग बीमार बताये जा रहे हैं। मलेरिया के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है, ऐसे में हेल्थ कैंप लगाकर डॉक्टर संदिग्ध लोगों के घर पहुंचकर सर्वे और ब्लड सैंपल लेकर स्लाइन जांच कराने में जुट गए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड के ग्राम टेगनमाड़ा में रहने वाले दो बच्चे मलेरिया के चपेट में आ गये। इमरान अली 13 वर्ष और इरफान अली 15 वर्ष की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। दोनों में मलेरिया के लक्षण थे। परिजन गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर से उनका इलाज कर रहे थे, लेकिन इलाज के दौरान बुधवार को दोनों भाइयों की मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


इधर कोटा ब्लॉक के अन्य गांव में पहले मलेरिया का सर्वे कर रहे अफसर दो बच्चों की मौत के बाद सकते में आ गए और तत्काल बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा लाया गया, जहां परिजन मलेरिया से मौत होने की अशंका जता रहे हैं। वहीं, बच्चों के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को करने का निर्णय लिया गया है। बीएमओ कोटा एमके गुप्ता बीएमओ कोटा ने बताया कि टेगनमाड़ा के रहने वाले दो बच्चों की मौत हुई है। बच्चे कुछ दिन से बीमार थे। गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर से परिजन उनका इलाज करा रहे थे। मृतकों के परिजन मलेरिया से मौत की अशंका जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed