फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   two arrested with two leopard skins in chhattisgarh kanker

तेंदुए की खाल के साथ दो गिरफ्तार: कांकेर बस स्टैंड के पास तलाश रहे थे ग्राहक, जब्त खाल की कीमत 20 लाख रुपये

Thu, 02 Mar 2023 03:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 02 Mar 2023 03:34 PM IST
सार

पुलिस ने वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर जयतु कोर्राम और फूल राम की संलिप्तता के संबंध और तेंदुए का शिकार किए जाने को लेकर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
two arrested with two leopard skins in chhattisgarh kanker
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और बरामद तेंदुए की खाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार रात तेंदुए की खाल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से टीम ने दो खाल बरामद की है। इनकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपी कोंडागांव से खाल लेकर बेचने के लिए कांकेर पहुंचे थे। इसी दौरान टीम ने उन्हें बस स्टैंड के बाहर से पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस कोंडागांव में भी तस्करी के लिंक को खंगाल रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस को बुधवार रात सूचना मिली कि नरहरपुर रोड पर दो लोग संदिग्ध हालत में खड़े हुए हैं। दोनों तेंदुए की खाल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में है। इस पर पुलिस ने वन परिक्षेत्र अधिकारी को सूचना दी और संयुक्त टीम के साथ बताई गई जगह पर छापा मारा। पुलिस को बताए गए हुलिए के अनुसार, वहां दो लोग मिले। तलाशी के दौरान उनके पास से तेंदुए की खाल बरामद हो गई। पूछताछ में आरोपियो ने नाम कोंडागांव के मर्दापाल निवासी रैतुराम कोर्राम और तेजू राम कश्यप बताया। 
विज्ञापन


आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दोनों तेंदुए की खाल कोंडागांव के ग्राम चेमा निवासी जयतु कोर्राम और फूल राम से बेचने के लिए लेकर आए थे। पुलिस ने वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर जयतु कोर्राम और फूल राम की संलिप्तता के संबंध और तेंदुए का शिकार किए जाने को लेकर जांच की जा रही है। इस संबंध में कोंडागांव पुलिस को भी सूचना दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed