फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   two arrested including ca for cheating raipur businessman of one crore

Raipur: स्क्रैप में मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी से एक करोड़ की ठगी, चार्टड अकाउंटेंट जीजा-साले गिरफ्तार

Mon, 21 Nov 2022 02:30 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 21 Nov 2022 02:30 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि राकेश से पूछताछ में पता चला कि इस धोखाधड़ी में उसका साला मुंबई निवासी विपुल जैन भी शामिल था। जिस कंपनी में विकास को निवेश का झांसा देकर रुपये लगवाए गए, वह विपुल जैन की ही थी। कंपनी में विपुल जैन डायरेक्टर है। इसके बाद पुलिस ने विपुल को भी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
two arrested including ca for cheating raipur businessman of one crore
आरोपी विपुल जैन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में चार्टड अकाउंटेंट (CA) जीजा-साले को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने स्क्रैप में मुनाफ का झांसा देकर एक कारोबारी से इन्वेस्ट करवाया। फिर उसके एक करोड़ रुपये लेकर भाग निकले थे। इस मामले में CA के पकड़े जाने के बाद अब सोमवार को पुलिस ने उसके साले को भी महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


लोहे का कारोबार करता है व्यवासायी
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय व्यवसायी विकास बंग लोहे का कारोबार करता है। उसकी फर्म जीआई तार, बैंडिंग तार, बारबेट तार, लोहे का स्क्रैप की खरीद और बिक्री करती है। इसी सिलसिले में साल 2017 में उसकी मुलाकात चार्टड अकाउंटेंट राकेश भभुतमल जैन से हुई। राकेश ने उसे बताया कि वह रोड कंट्रक्शन, शेयर मार्केट, लोहे के स्क्रैप का काम भी करता है। इसके चलते विकास उससे संपर्क में रहा। 
विज्ञापन


अधिक मुनाफे का लालच देकर कराया निवेश
विकास ने पुलिस को बताया कि फरवरी 2020 में लोहे के स्क्रैप में अधिक मुनाफ होना बताकर राकेश ने उसे रुपये लगाने की सलाह दी। इस पर विकास ने इन्वेस्ट करना शुरू कर दिया। आरोप है कि राकेश ने शुरुआत में भुगतान कर विश्वास जमाया, फिर अधिक मुनाफे का लालच देकर ज्यादा निवेश की सलाह दी। उसकी बातों में आकर विकास ने अलग-अलग तारीखों में एक करोड़ रुपये खाते में ट्रांसफर किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में ताला लगाकर फरार हुआ चार्टड अकाउंटेंट
कुछ समय बाद जब विकास ने राकेश से भुगतान को लेकर पूछा तो आरोपी उसे जल्द ही राशि देने का झांसा देने लगा। जब दी गई तारीखों पर भी रकम नहीं मिली तो विकास ने एक अक्तूबर को राकेश से फोन पर संपर्क किया, लेकिन बंद मिला। जब विकास उसके घर पहुंचा तो वहां भी ताला लगा हुआ था। इस पर विकास ने मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने इस मामले में देवेंद्र नगर निवासी राकेश को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed