{"_id":"63ac087baf33ff164323d91d","slug":"two-arrested-including-boyfriend-for-obscene-act-of-girl-in-ambikapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: 16 साल की लड़की को भगाकर ले गया ब्वॉयफ्रेंड, फिर दोस्त संग मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: 16 साल की लड़की को भगाकर ले गया ब्वॉयफ्रेंड, फिर दोस्त संग मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म
Wed, 28 Dec 2022 02:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 28 Dec 2022 02:42 PM IST
सार
थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह ने बताया कि टीम ने आरोपियों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उनको ट्रेस किया और मंगलवार को जा पहुंची। आरोपियों के कब्जे से लड़की को बरामद कर लिया गया है। उसका मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में 16 साल की लड़की को उसका ब्वॉयफ्रेंड भगाकर ले गया। इसके बाद अपने एक दोस्त के साथ मिलकर लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में लोकेशन ट्रेस कर छह दिन बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से लड़की भी बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों को मंगलवार शाम कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सीतापुर निवासी 16 साल की एक लड़की का जामडीह निवासी रोहित मिंज से दोस्ती थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम हो गया। बताया जा रहा है कि 22 दिसंबर को रोहित ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान रोहित अपने एक अन्य दोस्त बिमलेश खेस को लेकर पहुंचा था। लड़की को लेकर दोनों बाइक से भाग निकले। इसके बाद से लड़की का कुछ पता नहीं था।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने लड़की की गुमशुदगी दर्ज करा दी। थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह ने बताया कि टीम ने आरोपियों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उनको ट्रेस किया और मंगलवार को जा पहुंची। आरोपियों के कब्जे से लड़की को बरामद कर लिया गया है। उसका मेडिकल कराया गया है। पूछताछ के दौरान लड़की ने सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी दी है। वहीं आरोपियों ने भी स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन